Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर मची भगदड़, 10 यात्री हुए घायल

महाराष्ट्र से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर आज रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 27, 2024 | 11:35 AM

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर मची भगदड़

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर आज रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में 10 लोग घायल हो गए। यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह पांच बजकर 56 मिनट पर हुई है।

Maharashtra | Due to rush on platform number 1 of Bandra Terminus, 9 people have been injured in a stampede. Injured passengers have been shifted to a hospital: BMC — ANI (@ANI) October 27, 2024

इस बाबत बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी। वहीं सभी घायलों को भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | Maharashtra | Visulas from Bandra Terminus where 9 people have been injured in a stampede due to a rush on platform number 1 of the Terminus Injured passengers have been shifted to a hospital: BMC pic.twitter.com/Ltppz8mTkM — ANI (@ANI) October 27, 2024
#WATCH | Maharashtra | Visulas from Bandra Terminus where 9 people have been injured in a stampede due to a rush on platform number 1 of the Terminus Injured passengers have been shifted to a hospital: BMC pic.twitter.com/PccL3kjhp2 — ANI (@ANI) October 27, 2024

यह भी बताया गया कि, घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में की गई है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

#WATCH | Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “Since Modi govt has come into power for the third term and the railway minister has been given the responsibility again, more than 25 major railway accidents have occurred in the country claiming more than 100 lives… You talk… https://t.co/COiURJDB46 pic.twitter.com/B2SQBXn07U — ANI (@ANI) October 27, 2024

जानकारी दें कि, त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई से अपने घरों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में मुंबई में रहने वाले यूपी-बिहार के लोग दीपावली और छठ मनाने के लिए ट्रेन के जरिए ही रवाना हो रहे हैं। इनकी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर भी उमड़ रही रही है। इसी क्रम में आज यानी रविवार की सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि, “जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से देश में 25 से ज्यादा बड़ी रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मुंबई जैसे शहर में, जिसे उपनगरीय रेलवे कहा जाता है… देखिए वहां क्या हाल है? आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो आदि की बात करते हैं। नितिन गडकरी हवा में बस चलाने की बात करते हैं, लेकिन आप जमीन पर हकीकत देख रहे हैं… बांद्रा में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?”

#WATCH | Congress leader Rashid Alvi says, “There is ‘jungle raj’ in Maharashtra… They say that everything will be good in a double-engine govt but, but there is a double-engine govt in Maharashtra. Railways are under them, and law & order are under them, despite that such… https://t.co/COiURJDB46 pic.twitter.com/7v5VJmicMW — ANI (@ANI) October 27, 2024

वहीं इस बाबत कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, “महाराष्ट्र में जंगलराज है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक नेता को सरेआम गोली मार दी गई। आज खबर आ रही है कि भीड़ के कारण 9 लोग घायल हो गए। ये(भाजपा) शोर मचाते हैं कि डबल इंजन की सरकार होगी तो सब ठीक हो जाएगा। वहां डबल इंजन की सरकार है, उनके पास रेलवे भी है और कानून व्यवस्था भी। अगर यात्रियों के साथ ऐसी घटनाएं होंगी तो रेलवे पर कौन भरोसा करेगा?”(एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra stampede at mumbais bandra terminus station 9 passengers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 10:13 AM

Topics:  

  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ित किसानों को बड़ी राहत, फडणवीस सरकार ने दिया ₹31,628 करोड़ का पैकेज

2

सीजेआई गवई पर जूता फेंकने की घटना पर भड़की NCP(SP), मुंबई में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

3

मुंबई कोस्टल रोड पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर समुद्र में जा गिरी कार

4

वीडियो दिखाओ, फर्क नहीं पड़ता, गणेश नाईक की म्हस्के को खुली चुनौती, बोले– 35 सालों में कई आए और गए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.