‘लालपरी’ को मिला डिजिटल कवच! 111 करोड़ रुपए में लगेंगे 7035 CCTV कैमरे, मुंबई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Maharashtra News: महाराष्ट्र में ‘लालपरी’ ST बसों की सुरक्षा के लिए 111 करोड़ रुपये का CCTV प्रोजेक्ट शुरू। 633 स्थानों पर 7035 कैमरे लगेंगे, मुंबई कंट्रोल रूम से होगी राज्यभर में निगरानी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
मध्यवर्ती कंट्राेल रूम व एसटी बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra ST CCTV Project: महाराष्ट्र के कोने-कोने में दौड़ने वाली ‘लालपरी’ यानी एसटी की सुरक्षा को डिजिटल कवच प्रदान किया जाएगा। राज्य परिवहन निगम के स्टेशनों से लेकर विभागीय कार्यालयों तक की सुरक्षा को चाक चौबंद रखने के लिए महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने ‘नया CCTV प्रोजेक्ट’ शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए,ST बस स्टैंड से लेकर डिविजनल ऑफिस तक सभी जरूरी जगहों पर डिजिटल निगरानी का नेटवर्क बनाया जाएगा। यह जानकारी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और ST कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक ने दी।
सरकार से मिला 111 करोड़ का फंड
परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि पैसेंजर्स की सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 111 करोड़ का फंड दिया है। इस फंड की मदद से, ST बस स्टैंड, डिपो, डिविजनल वर्कशॉप, सेंट्रल वर्कशॉप, डिविजनल ऑफिस और सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भोसरी जैसी सेंसिटिव जगहों पर CCTV कैमरे लगाने का प्लान बनाया गया है। राज्यभर में 633 जगहों पर कुल 7035 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इससे हर हरकत पर लगातार डिजिटल नज़र रखी जा सकेगी।
टीसीआईएल को दी जिम्मेदारी
इस प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी ई-टेंडरिंग प्रोसेस के माध्यम से चुनी गई अनुभवी संस्था, टेलीकम्युनिकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (TCIL) को दी गई है। इस प्रोजेक्ट का कुल समय 1 साल तय किया गया है। सेंट्रल कंट्रोल रूम मुंबई में बनाया गया है। इसकी यूज़र एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (UAT) सफलतापुर्वक हो चुकी है। इस कंट्रोल रूम से पूरे राज्य में CCTV कैमरों पर सेंट्रलाइज़्ड तरीके से नजर रखी जाएगी। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पहचान कर ज़रूरी कार्रवाई की जा सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
‘पारदर्शी होगी SIR प्रक्रिया, नहीं कटेगा किसी का नाम’, MVA के आरोपों पर चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम का जवाब
ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
यह भी पढ़ें:- समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
पायलट फेज शुरू
परिवहन मंत्री के अनुसार प्रोजेक्ट के पायलट फेज में, मुंबई, ठाणे, रायगड़ और पालघर डिवीजन में 64 ज़रूरी जगहों पर CCTV सिस्टम सफलतापुर्वक लगाए गए हैं। बाकी 27 डिवीजनों के साथ-साथ अलग-अलग वर्कशॉप और ऑफिस में CCTV लगाने का काम पूरी स्पीड से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट से ST बस स्टैंड और ऑफिस में सिक्योरिटी का एक नया दौर शुरू होगा।
