Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

16 अगस्त के बाद होगी कार्रवाई, महाराष्ट्र में कमर्शियल ड्राइवरों को सिखाई जा रही व्यवहारिक मराठी

Maharashtra Rickshaw Taxi Drivers: महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सीचालकों के लिए मराठी भाषा सीखना जरूरी किए जाने के बाद मुंबई-ठाणे समेत कई इलाकों में व्यवहारिक मराठी सिखाने के कैंप शुरू हो गए हैं।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 10, 2026 | 11:44 AM

प्रताप सरनाईक (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Rickshaw Taxi Drivers Marathi Language Rule: मुंबई एमएमआर सहित पूरे राज्य में रिक्शा टैक्सी व अन्य कमर्शियल वाहन चालकों को मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किए जाने संबधी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा लिए गए निर्णय का असर होता दिखाई दे रहा है।

मुंबई ठाणे एवं अन्य उपनगरों में रिक्शा टैक्सी चलाने वाले परप्रांतीय बड़ी संख्या में हैं। रिक्शा टैक्सी एवं अन्य यात्री वाहन चालक जिन्हें मराठी भाषा नहीं आती उनके लिए कई स्थानों पर क्लास लगा कर व्यवहारिक मराठी सीखने की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में रिक्शा टैक्सी ड्राइवर उठा रहे हैं।

संस्कृति व पहचान का सम्मान

मुंबई के रंगशारदा में नवभारतीय शिव वाहतूक संगठन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र में कमर्शियल पैसेंजर गाड़ी चलाने वाले हर ड्राइवर के लिए प्रैक्टिकल मराठी जानना ज़रूरी है। मराठी सीखने का मतलब किसी पर रोक लगाना नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति और पहचान का सम्मान करना है।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क

चर्चगेट से विरार तक रात में चलेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान, एसी लोकल भी रहेंगी निगरानी में

कसारा रूट पर दो दिन स्पेशल ब्लॉक, कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा, हाजी अराफात शेख ने हिंदी भाषी ड्राइवरों को मराठी सिखाने की जो नई पहल की है, वह तारीफ़ के काबिल है। अगर ड्राइवर इस तरह खुद आगे आ रहे हैं, तो सरकार भी उनकी हर तरह से मदद करने को तैयार है।

सरनाईक ने कहा कि ड्राइवरों ने मराठी सीखने के लिए तीन महीने का समय मांगा था। सरकार ने उन्हें 105 दिन का समय दिया है। अगर वे इस समय के दौरान कम से कम ‘प्रैक्टिकल मराठी’ नहीं सीखते हैं, तो 16 अगस्त से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में रिक्शा, टैक्सी, बस और ट्रक ड्राइवरों के योगदान की तारीफ करते हुए, मंत्री सरनाइक ने कहा, एक प्रोफेशनल गाड़ी का ड्राइवर सिर्फ एक ड्राइवर नहीं होता, बल्कि एक असली आर्किटेक्ट होता है जो महाराष्ट्र के इकोनॉमिक साइकिल को गति देता है।

उन्होंने कहा कि चूंकि ट्रांसपोर्ट सेक्टर सीधे समाज से जुड़ा हुआ है, इसलिए पूरे सिस्टम की इमेज ड्राइवरों की बोली, व्यवहार और भाषा पर निर्भर करती है। यह कहते हुए कि महाराष्ट्र संतों, विचारकों और छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की भूमि है, उन्होंने मराठी भाषा के महत्व को रेखांकित किया।

दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र आए और ईमानदारी से काम कर रहे ड्राइवरों का स्वागत करते हुए, मंत्री सरनाईक ने कहा कि अगर वे लोकल भाषा सीखेंगे, तो यात्रियों, पुलिस, प्रशासन और लोकल नागरिकों से बातचीत आसान हो जाएगी, गलतफहमियां कम होंगी और सर्विस ज़्यादा सुचारू हो जाएगी। प्रोग्राम का आयोजन हाजी अराफात शेख ने किया था। प्रोग्राम में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार, MLA प्रवीण दरेकर सहित बड़ी संख्या में रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर शामिल हुए।

मराठी सीखने जगह जगह कैम्प

मराठी भाषा ज्ञान के लिए जगह जगह कैम्प भी लगाए गए हैं। इसका असर होता दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि रिक्शा टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा ज्ञान न होने पर लायसेंस परमिट रद्द किए जाने की चेतावनी को लेकर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक के निर्णय पर विवाद शुरू हो गया था। उसके बाद परिवहन मंत्री ने व्यवहारिक मराठी ज्ञान को लेकर 105 दिन का समय दिया है।

मुंबई ठाणे एवं अन्य उपनगरों में रिक्शा संगठन के अलावा अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन भी रिक्शा टैक्सी चालकों को मराठी भाषा की व्यवहारिक जानकारी दे रहे हैं। ठाणे के इंदिरानगर, वागले इस्टेट, गांधीनगर, नलपाडा, यादव नगर, कलवा इन स्थानों पर बड़ी संख्या में हिंदी भाषी रिक्शा ड्राइवर बकायदा व्यवहारिक मराठी सीख रहे हैं।

बीजेपी के नगरसेवक अमित सरैया ने कहा कि इंदिरानगर के उत्तरभारतीय रिक्शा ड्राइवरों को व्यवहारिक मराठी सीखने की व्यवस्था की गई है। रिक्शा ड्राइवरों को आसानी से मराठी भाषा का ज्ञान हो रहा है,क्योंकि हिंदी एवं मराठी में कोई ज्यादा फर्क ही नहीं है।

ये भी पढ़ें :- अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क

ठाणे के ग़ांधीनगर में रहने वाले रिक्शा चालक रामभोर यादव ने कहा कि मराठी भाषा बहुत ही आसान है। परिवहन मंत्री का निर्णय सभी के हित में है। मुंबई में शिव वाहतूक संगठन भी जगह कैम्प लगाकर परप्रांतीय रिक्शा टैक्सी चालकों को मराठी भाषा का प्रेक्टिल ज्ञान दे रहा है। ठाणे में बीजेपी के जिला सचिव एड दीनानाथ पांडेय के मार्गदर्शन में रिक्शा टैक्सी चालकों को मराठी सिखाने क्लास चलाए जा रहे हैं।

मुंबई से नवभारत लाइव की ओर से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Maharashtra rickshaw taxi drivers marathi language rule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.