-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Rain Govt Under Pressure Opposition Attacks
बारिश पर सियासी महाभारत…शिवसेना-कांग्रेस ने फडणवीस सरकार को घेरा, संजय राउत ने किसे कहा निकम्मा?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही, विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। किसानों के लिए अधिक मदद और राहत पैकेज की मांग तेज, विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने की गुहार।

महाराष्ट्र में हाई अलर्ट (सौजन्य-एक्स)
Maharashtra News: भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के कई जिलों में किसानों की तैयार फसल बरसाती बाढ़ में बह गई है तो वहीं घरों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमानी आपदा से निपटने तथा प्रभावित लोगों की मदद करने में सरकार के पसीने छूट रहे हैं। इस बीच विपक्ष को इस आपदा में सरकार पर हमला बोलने के अवसर मिल गया है। विपक्ष के नेता बारिश के कारण प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों की ज्यादा से ज्यादा मदद की मांग करके सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं।
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मराठवाड़ा में आई बाढ़ में लोकतंत्र बह गया है। इस दौरान उन्होंने आधे मंत्रिमंडल को बेकार और निकम्मा घोषित कर दिया। उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि फडणवीस और उनके सहयोगियों ने विपक्ष का नेता नहीं बनने दिया। इस वजह से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यही बाढ़ गुजरात में आई होती, तो मोदी-शाह हवाई जहाज से मदद का ऐलान कर देते और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पैसा देने को मजबूर कर देते। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के दौरे के दौरान देखा गया कि लोग सरकार से बेहद नाराज हैं और अब उनको सरकार के किसी भी वादे पर विश्वास नहीं रहा है।
किसानों का अपमान न करें
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से सवाल किया कि किसानों के सवाल पर मंत्रियों को गुस्सा क्यों आता है? वडेट्टीवार ने कहा कि मराठवाड़ा के धाराशिव से लेकर सोलापुर और अन्य जिलों के साथ-साथ उत्तर महाराष्ट्र के बागानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की हालत इस समय ऐसी है कि एक एकड़ में एक क्विंटल सोयाबीन का भी उत्पादन नहीं किया जा सकता। ऐसी विषम परिस्थितियों की वजह से राज्य में गीला अकाल घोषित करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को यवतमाल जिले के दौरे के दौरान हमने किसानों के दर्द को महसूस किया। राज्य को केंद्र से ठोस मदद मिलनी चाहिए और तुरंत एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की एक टीम भेजनी चाहिए। लेकिन, ऐसे संकेत देखने को नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसान मदद के बारे में पूछ रहे हैं, तो गुस्से में हम कंचे खेलने नहीं आए हैं, ऐसा जवाब न दें। किसानों का अपमान न करें। सरकार को किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए की सहायता देनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
समुद्र में आ रही भारत की अदृश्य ढाल, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा रफ्तार, थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान!
2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
जयंत पाटिल ने लिखा राज्यपाल को पत्र
राकां के वरिष्ठ नेता शरद चंद्र पवार पार्टी के वरिष्ठ विधायक जयंत पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवब्रत को पत्र लिख कर राज्य में अतिवृष्टि पर चर्चा के लिए तीन दिवसीय सत्र बुलाने की मांग की है। इस बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर उक्त पत्र साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि भारी बारिश के मद्देनजर, एक विशेष सत्र की घोषणा की जानी चाहिए ताकि सरकार ठोस निर्णय ले सके। उन्होंने लिखा है कि पूरे राज्य में बारिश से तबाही मची है।
यह भी पढ़ें- एशिया कप के फाइनल से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या टीम से हुए बाहर
किसान, पशु, घर और जीवन, सब तबाह हो गए हैं। फिर भी, सरकार जरूरी मदद मुहैया नहीं करा रही है। पार्टी की ओर से राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र तुरंत बुलाएं ताकि किसानों और नागरिकों के सवालों को सुना जा सके। मुआवजे और राहत पैकेज पर गहन चर्चा की जा सके और पर्याप्त सहायता पर निर्णय लिया जा सके।
Maharashtra rain govt under pressure opposition attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














