Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय जाधव के बयान से सियासत गरमाई। ‘कुछ भी स्थायी नहीं’ और ‘इकोनॉमिक कैलकुलेशन’ जैसे शब्दों ने पार्टी बदलने की अटकलों को हवा दी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 03, 2026 | 07:12 AM

महाराष्ट्र राजनीति, संजय जाधव,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Jadhav Statement: मुंबई महाराष्ट्र में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट के एक सांसद संजय जाधव ने बागी होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि राजनीति में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। जाधव ने कहा है कि आज भले ही वे उद्धव ठाकरे के साथ हैं, लेकिन कल कहां होंगे। यह पता नहीं है। उनके इस बयान के बाद परभणी में कई तरह की चचर्चाएं तेज हो गई है।

कुछ लोगों का कहना है कि जाधव पलटी मारने की तैयारी में हैं। जाधव ने परभणी में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के उ‌द्घाटन के मौके पर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर एक बड़ा शिगूफा छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जिनकी वजह से मैं बड़ा हुआ, मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा, लेकिन अभी के हालात बदल गए हैं।

चुनावों में इकोनॉमिक कैलकुलेशन बहुत जरूरी होते हैं, इसलिए यह कहना नामुमकिन है कि आगे क्या होगा। जाधव के बयान में ‘इकोनॉमिक कैलकुलेशन और ‘बदले हुए हालात’ जैसे शब्दों के चयन के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। जाधव ने सीधे तौर पर पार्टी बदलने का लेकर किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन ऐसे संकेत दिए है कि वह ‘हालात के हिसाब से’ भविष्य में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘एक साल से सुलग रही थी आग’, शिवसेना (यूबीटी) में टूट पर मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान

ठाणे में जल संकट पर उपमहापौर ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, पेयजल के अनुचित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की माँग

‘यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है…’, सपा में फूट पर अबू आजमी ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा को लिया आड़े हाथ

पुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार

पाला बदलने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा

पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि संजय जाधव, उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ कर एकनाथ शिदि की शिवसेना या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके नए बयान से इन अफवाहों को और बल मिला है। खास बात यह है कि जब पत्रकारों ने उनसे इस बारे में उनका स्टैंड पूछा, तो उन्होंने कैमरे पर और कुछ कहने से इंकार कर दिया। इस वजह से कन्फ्यूजन और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:-महायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल

ऑपरेशन टाइगर को लेकर उड़ी थी अफवाह

हाल ही में ऑपरेशन टाइगर को लेकर यह अफवाह उड़ी थी कि उद्धव गुट के आठ सांसदों ने डिप्टी सीएम शिदि के साथ सीक्रेट मीटिंग की थी। इस पर बवाल मचने के बाद कई सांसदों ने मातोश्री जाकर उद्धव के साथ वफादार रहने का विश्वास दिलाया था। हालांकि हिंदि ने इस तरह की किसी भी मीटिंग से खुद इंकार किया था।

Maharashtra politics sanjay jadhav rebel signals uddhav thackeray group

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 07:12 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.