महाराष्ट्र की राजनीति में नया ‘फॉर्मूला’! जयंत पाटिल-फडणवीस मुलाकात से तेज हुईं BJP में विलय की अटकलें
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शरद पवार की NCP का भाजपा में विलय होने और जयंत पाटिल को नया वित्त मंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज। वर्षा पर फडणवीस के साथ हुई बड़ी बैठक।
- Written By: रूपम सिंह
जयंत पाटिल, प्रफुल्ल पटेल (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
Maharashtra Jayant Patil BJP Merger Speculation: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में एक नए फॉर्मूले पर खिचड़ी पक रही है। दावा किया जा रहा है कि शरद पवार की राकां का जल्द ही बीजेपी में विलय हो सकता है और बड़े पवार के करीबी व राकां के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल महायुति सरकार में बीजेपी के नए वित्त मंत्री बन सकते हैं। ऐसी अटकलें मंगलवार की रात वर्षा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई जयंत पाटिल की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लगाई जा रही हैं।
उल्लेखनीय यह है कि बैठक के दौरान महायुति सरकार में शामिल राकां (अजीत पवार) गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी ‘वर्षा’ पर मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में नए फॉर्मूले पर मंथन किए जाने की बात कही जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना में दूसरी बार बगावत के बाद शरद पवार की राकां के टूटने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के ‘निर्वाचन क्षेत्र पुनर्गठन बिल’ को समर्थन के संकेत और राकां के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मंगलवार की रात
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को झटका: उल्हास नदी में बहा अस्थायी पुल, निर्माण में होगी देरी
नागपुर में बारिश थमी, किसानों की बढ़ी चिंता; बीज खेतों में ही अटके; कृषि विभाग ने जताई चिंता
सोचा था, किसी को क्या पता चलेगा… नागपुर के होटल में चल रही थी ड्रग्स पार्टी, गोंदिया के 3 कारोबारी गिरफ्तार
‘वर्षा’ पर अचानक हुई मुलाकात के जरिए शरद पवार ने अपनी पार्टी को टूटने से बचाने के लिए खुद ही बीजेपी से हाथ मिलाने की तैयारी कर ली है। जयंत पाटिल ने राकां के बीजेपी या किसी अन्य पार्टी में विलय तथा गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसी चर्चाएं होने से मुझे दुख होता है।
यह भी पढ़ें:- पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
पटेल-तटकरे की उपस्थिति से गहराया रहस्य
सूत्रों की माने तो महायुति सरकार में वित्त मंत्रालय पहले राकां (अजीत पवार) के हिस्से में था। बारामती में 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे में अजीत पवार के निधन के बाद फडणवीस ने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है लेकिन अजीत गुट वित्त मंत्रालय फिर से मांग रहा है।
ऐसे में देवेंद्र फडणवीस ने पहले वित्त मंत्री रह चुके राकां नेता जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने का फॉर्मूला राकां (अजीत पवार) के प्रमुख नेताओं के समक्ष रखा है। माना जा रहा है कि पटेल और तटकरे पहले लंबे समय तक शरद पवार के नेतृत्व में राका में रह चुके है, इसलिए फडणवीस का नया फॉर्मूला मंजूर कर लिया जाएगा।
