एकनाथ शिंदे को सता रहा उद्धव का खौफ? होटल में शिफ्ट किए अपने पार्षद, महाराष्ट्र में अब शुरू होगा असली खेला!
Maharashtra civic elections: मुंबई में बीएमसी चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, बीजेपी और शिवसेना शिंदे को मिलाकर बहुमत भी मिला है। लेकिन राज्य में असली उठा-पटक का खेल अब शुरू होने वाला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
BMC Election: मुंबई में बीएमसी चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, बीजेपी और शिवसेना शिंदे को बहुमत भी मिला है। लेकिन असली उठा-पटक का खेल अब शुरू होने वाला है। राज्य के डिप्टी सीएम के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने परिणाम आते ही शिवसेना पार्षदों को होटल में शिफ्ट कर दिया है।
बगावत के डर से इन पार्षदों को बांद्रा के एक होटल में रखा गया है। इन सबके बीच, उद्धव ठाकरे ने एक खास मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) का मेयर बनाने का उनका सपना अभी भी ज़िंदा है। उन्होंने कहा कि अगर भगवान चाहेंगे तो ऐसा ज़रूर होगा। उद्धव ठाकरे के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।
शिंदे को सता रहा किस बात का डर?
शिंदे के डर की वजह नंबरों का खेल है। 227 सदस्यों वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका में बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं। इससे सत्ताधारी गठबंधन का कुल आंकड़ा 118 हो जाता है, जो बहुमत से सिर्फ चार सीटें ज्यादा है। शिंदे को डर है कि पार्षद दूसरी पार्टियों में जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? ऑपरेशन टाइगर से बढ़ीं ठाकरे की धड़कनें, मातोश्री पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
कौन-कौन शिंदे के संपर्क में है? आखिर संजय शिरसाट ने ऑपरेशन टाइगर पर तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा
‘अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाओ’, ठाणे में कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा तो भड़के डिप्टी सीएम, Video वायरल
महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा, उद्धव गुट के 7 सांसदों के शिंदे सेना में जाने की अटकलें
होटल में शिफ्ट किए अपने पार्षद
उन्हें मुख्य रूप से उद्धव ठाकरे की पार्टी से डर है क्योंकि शिंदे ने खुद ठाकरे की पार्टी को तोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी। अपना बहुमत पक्का करने के लिए शिंदे ने चुने हुए पार्षदों को एक होटल में रखा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कदम मेयर चुनाव के दौरान पार्षदों को दूसरी पार्टियों में जाने से रोकने के लिए एहतियाती तौर पर उठाया गया है।
उद्धव के बयान ने मचाई हलचल
नतीजों के बाद मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीएमसी चुनावों में हार कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने इसे मुश्किल हालात में मिली मनोबल बढ़ाने वाली सफलता के तौर पर पेश करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: पूर्व पुणे में पठारे दंपती की धमाकेदार जीत, सुरेंद्र पठारे की लीडरशिप पक्की, NCP के गढ़ में BJP का बोलबाला
उद्धव ने कहा, “आप सभी इस सफलता के असली शिल्पकार हैं। हम तो बस जरिया हैं।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हालात में यह नतीजा सच में गर्व की बात है। इस दौरान उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद संगठन के साथ खड़े रहने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बार-बार तारीफ की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए मुंबई को गिरवी रख दिया है।
…तो सपना जरूर पूरा होगा: उद्धव
ठाकरे ने कहा कि जिन्होंने धोखे से जीत हासिल की है। उन्होंने मुंबई को गिरवी रखकर ऐसा किया है। मराठी लोग इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ही मराठी लोगों के असली प्रतिनिधि हैं। ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) का मेयर बनाना उनका सपना है और अगर भगवान चाहेंगे तो यह सपना ज़रूर पूरा होगा।
