Thane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत
Thane Water Supply Cut News: ठाणे में मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। कलवा, मुंब्रा, दिवा सहित कई इलाकों में पहले से पानी की कमी है, जिससे लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
May 06, 2026 | 01:09 PM
ठाणे जल आपूर्ति कटौती (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Water Supply Cut 24 Hours: गर्मी के मौसम में ठाणे शहर सहित आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र उद्योग महामंडल के जलापूर्ति सिस्टम में मरम्मत कार्य की वजह से शुक्रवार को ठाणे के नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
24 घंटे जलापूर्ति बंद
कलवा, मुंब्रा, दिवा व ठाणे शहर के कुछ हिस्सों में 24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। ठाणे मनपा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की समस्या हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी
नागपुर में ‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ पर घमासान; मार्च 2027 तक इसे 25% से नीचे लाने के लिए OCW ने झोंकी ताकत
ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
घोड़बंदर में टैंकरों से पानी खरीद रहे लोग
- घोड़बंदर इलाके के लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। कलवा, मुंब्रा और दिवा इलाकों में भी कमी की समस्या है। जिसको लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने ठाणे मनपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था।
- अब महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन जांभूल वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर के रिजवींयर में पानी के चैनल नंबर 1, 2 और 3 को अपग्रेड करने और जरूरी मेंटेनेंस और रिपेयर का काम किया जाना है। इस काम की वजह से गुरुवार, 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुक्रवार, 8 मई को दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
- इस दौरान दिवा, मुंब्रा (वार्ड नंबर 26 और 31) के कुछ हिस्सों को छोड़कर, कलवा प्रभाग समिति के सभी इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही, वागले प्रभाग समिति के तहत रूपादेवी पाड़ा, किसन नगर नंबर 2। नेहरू नगर और मानपाडा प्रभाग समिति के तहत कोलशेत खालचा गांव में पानी की सप्लाई 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।
Thane water supply cut 24 hours midc repair water crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 06, 2026 | 09:07 AM
