नवी मुंबई में मॉडर्न ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम, ITMS सिस्टम और नए बस रूट्स की योजना

Eco Friendly Bus Fleet Plan: नवी मुंबई ट्रांसपोर्ट सेवा के 2026-27 बजट में इको-फ्रेंडली बसों, ई-चार्जिंग स्टेशनों और स्मार्ट ITMS सिस्टम पर फोकस किया गया है। नई योजनाएं बनाई गई हैं।
navi-mumbai-transport-budget-2026-eco-bus-itms-plan
नवी मुंबई मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Navi Mumbai Transport Budget 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन सेवा का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट विशेष सर्वसाधारण बैठक में पेश किया गया।

परिवहन समिति के चेयरमैन विकास झंझाड द्वारा तैयार किया गया बजट स्थायी समिति के सामने पेश किया गया था, उसके बाद स्थायी समिति के चेयरमैन अशोक पाटिल ने इस बजट को महापौर सुजाता पाटिल के सामने पेश किया।

इस साल के बजट में खास तौर पर इको-फ्रेंडली और मॉडर्न ट्रांसपोर्ट सर्विस पर फोकस किया गया है। नवी मुंबई की बढ़ती आबादी, नए खुले एयरपोर्ट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बढ़ती जरूरत को देखते हुए, ट्रांसपोर्ट सर्विस में बड़े बदलाव और सुधार की योजना बनाई गई है। नवी मुंबई ट्रांसपोर्ट का यह बजट इको-फ्रेंडली, टेक्नोलॉजी-बेस्ड और पैसेंजर-सेंट्रिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होने की बात कही जा रही है।

इको-फ्रेंडली बस फ्लीट का विस्तार

मनपा ने पुरानी और आउटडेटेड डीजल बसों को धीरे-धीरे हटाने का फैसला किया है। यह प्रदूषण मुक्त, साफ और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा। ट्रांसपोर्ट एक्टिविटी को आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाने के लिए बस टर्मिनल को मॉडर्न और डेवलप किया जाएगा। साथ ही, डिपो और बस स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाकर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।

पब्लिक गाड़ियों के लिए ई चार्जिंग की होगी सुविधा

पेश किए बजट में आमदनी का 652 करोड़ का बजट पेश किया गया जिसमे 651 करोड़ 90 लाख का खर्च बताया गया है, बजट में सिर्फ 10 लाख की बचत बताई गई है। परिवहन सेवा ने नवी मुंबई में इको-फ्रेंडली इलेवट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए एक जरूरी फैसला लिया है।

शहर में अलग-अलग पार्किंग लॉट पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर 10 जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की बात कही गई है, इस सुविधा से प्राइवेट और पब्लिक इलेट्रिक गाड़ी मालिकों को आसानी से चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, और ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ेगा।

नतीजतन, इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। नवी मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से पैसेंजर ट्रैफिक में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसी बैकग्राउंड में नए बस रूट्स शुरू करने का फैसला किया गया है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में उन रूट्स पर बस सर्विस बढ़ाई जाएंगी जिनसे ज्यादा इनकम होती है और जिनकी पैसेंजर्स में डिमांड है। इससे पैसेंजर्स को ज्यादा आसान, तेज और सस्ती सर्विस मिलेंगी।

मॉडर्न ITMS सिस्टम से स्मार्ट ट्रांसपोर्ट

नवी मुंबई ट्रांसपोर्ट सर्विस में एक मॉडर्न ITMS सिस्टम लागू किया जाएगा। इस सिस्टम से बस शेड्यूल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल को मैनेज करना और यात्रियों को समय पर सर्विस देना ज्यादा असरदार तरीके से मुमकिन होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com