महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल की बचत के लिए मंत्रियों की होगी ऑनलाइन कैबिनेट मीटिंग
महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब मुंबई के बाहर मौजूद मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी Online Cabinet Meetings का हिस्सा बनेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र ऑनलाइन कैबिनेट मीटिंग्स (सौ. X )
Maharashtra Online Cabinet Meeting News: ईंधन की बचत और समय के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब आने वाली मंत्रिमंडल बैठकों सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठकों में मुंबई के बाहर स्थित मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हो सकेंगे।
अब तक मंत्रिमंडल बैठक या नीति-निर्धारण चर्चाओं के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से मंत्रियों को मुंबई आना पड़ता था। कई बार उन्हें अपने दौरे, विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम या स्थानीय आपात कार्य छोड़कर मुंबई पहुंचना पड़ता था लेकिन अब हाई-सिक्योरिटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम के जरिए मंत्री सीधे ऑनलाइन बैठक में शामिल होकर अपने विचार रख सकेंगे।
विभिन्न बैठकें भी होंगी ऑनलाइन
सिर्फ मंत्रिमंडल बैठक ही नहीं बल्कि उच्च स्तरीय समितियों, विभागीय समीक्षा बैठकों और जिला स्तरीय समन्वय बैठकों में भी ऑनलाइन उपस्थिति का विकल्प उपलब्ध रहेगा। सरकार का मानना है कि इससे समय, खर्च और ईंधन-तीनों की बड़ी बचत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: Proton Therapy से बच्चों सहित 1,000 कैंसर मरीजों को मिली नई जिंदगी, टाटा मेमोरियल ने रचा कीर्तिमान
ब्यूटी क्रीमों में ‘जहर’! मरकरी-सीसा अधिक मिलने पर FDA ने बिक्री और उपयोग पर लगाई रोक, बैन होगी ये कंपनियां…
बारिश में मुंबई मेट्रो लाइन 2A में आई तकनीकी खराबी, 90 मिनट तक यात्री रहे परेशान, मरम्मत के बाद सेवा सामान्य
राम मंदिर ट्रस्ट को भंग जल्द करें… संजय राउत का भाजपा पर बड़ा हमला, बाेले- भगवान के नाम पर हो रही है लूट
फिजूल यात्रा पर रोक पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत, मितव्ययिता और डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग के आह्वान के अनुरूप यह निर्णय माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन में डिजिटल प्रणाली को और मजबूत करना तथा अनावश्यक यात्रा को कम करना है।
ये भी पढ़ें :- दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
ईंधन बचत और मितव्ययिता पर फोकस
सरकार के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत, मितव्ययिता और डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग के आह्वान से जोड़कर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक प्रणाली को आधुनिक बनाना और अनावश्यक यात्राओं को कम करना है। माना जा रहा है कि इस कदम से सरकारी खर्च में कमी आएगी और डिजिटल गवर्नेंस को भी मजबूती मिलेगी।
