Nagar Parishad Election में कांग्रेस का दावा, 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक जीते
Maharashtra की 288 नगर परिषद–नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक जीतने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक
हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 288 नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मिले सेटबैक के बावजूद बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है। पार्टी ने कहा है कि इस चुनाव में उनके 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक जीते हैं।
दूसरी तरफ सत्ताधारी महायुति में शामिल होने के बावजूद शिंदे शिवसेना को 53 व अजीत पवार की राकां 37 सीटें जीतने में कामयाव रही। संसाधनों की कमी से जूझ रही कांग्रेस पार्टी की इस जीत से बेहद उत्साहित है।
खास तौर से विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले हर्षवर्धन सपकाल के लिए यह जीत बड़े मायने रखती हैं। उन्होंने कहा कि अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अपनी विचारधारा की ताकत पर संघर्ष किया।
सम्बंधित ख़बरें
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद के बिना, केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर अडिग विश्वास रखते हुए सत्ताधारियों की धनशक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने मजबूती से मुकाबला किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर इन चुनावों में राज्य के मतदाताओं ने कांग्रेस के 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक चुनकर दिए हैं। इन नतीजों से यह एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि पैसे से बड़ा विश्वास होता है और सत्ता से अधिक विचार महत्वपूर्ण होता है, यह कांग्रेस मुक्त भारत कहने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है।
आगे भी इसी ऊर्जा के साथ काम करें
सपकाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों में जीत-हार होती रहती है; कांग्रेस पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हार से निराश न होकर परे उत्साह के साथ लड़ने की ताकत, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है। कार्यकर्ताओं का यह विश्वास पार्टी संगठन की असली पूंजी है, जिसका अनुभव इस चुनाव में हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 29 महानगरपालिका के चुनाव में कार्यकर्ताओं से इसी ऊर्जा के साथ काम करने का आवाहन किया है।
ये भी पढ़ें :- ZP Election: महाराष्ट्र में जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव की उलटी गिनती शुरू, जानें कब होगा ऐलान
वडेट्टीवार व नसीम की भी अहम भूमिका
- नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव की सफलता में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार व महाराष्ट्र कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट नसीम खान की भी अहम भूमिका है।
- इन दोनों नेताओं ने भी सपकाल के साथ कंधे से कन्धा मिला कर प्रचार किया जिसका नतीजा इस चुनाव में देखने को मिला है।
