Mumbai: नगर निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को छुट्टी, मुंबई-पुणे समेत 29 शहरों में लागू
Public Holiday: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। राज्य सरकार ने मतदाताओं की सुविधा के लिए संबंधित चुनाव क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra News: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को कराया जाएगा। चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सार्वजनिक अवकाश संबंधित मतदान क्षेत्रों में लागू रहेगा। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश सभी सरकारी विभागों, अर्धसरकारी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों और अन्य संस्थानों पर लागू होगा, जो राज्य सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आते हैं।
बाहर काम करने वाले मतदाताओं को भी मिलेगा लाभ
अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह अवकाश उन मतदाताओं पर भी लागू होगा, जो रोजगार या अन्य कारणों से अपने संबंधित नगर निगम चुनाव क्षेत्र से बाहर कार्यरत हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
केंद्र सरकार के कार्यालय और बैंक भी शामिल
सरकार के आदेश के अनुसार, नगर निगम चुनाव क्षेत्रों में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम, अर्धसरकारी संस्थान, बैंक और इसी प्रकार के अन्य प्रतिष्ठानों में भी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इन नगर निगमों में लागू होगा सार्वजनिक अवकाश
जिन नगर निगम क्षेत्रों में यह सार्वजनिक अवकाश लागू किया गया है, उनमें बृहन्मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भाईंदर, वसई-विरार, पनवेल, नाशिक, मालेगांव, अहिल्यानगर, जलगांव, धुले और पुणे समेत अन्य नगर निगम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: महाराष्ट्र में लर्निंग लाइसेंस पर बड़ा खुलासा, AI से पास हो रही थी परीक्षा
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश
राज्य सरकार का मानना है कि सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी और नागरिक बिना किसी कार्य दबाव के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 15 जनवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
