Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! महायुति ने निर्विरोध जीतीं 6 सीटें, वोटिंग से पहले MVA को लगा तगड़ा झटका

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नामांकन वापसी के आखिरी दिन महायुति ने 17 में से 6 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है, जबकि महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 04, 2026 | 06:08 PM

एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार व देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra MLC Election Mahayuti Wins 6 Seats: महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान परिषद की 17 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच महायुति गठबंधन ने विपक्ष को चारों खाने चित कर दिया है। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन जबरदस्त राजनीतिक उठापटक और ड्रामा देखने को मिला। महायुति ने वोटिंग से पहले ही 6 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। महायुति के इस सियासी दांव ने महाविकास अघाड़ी (MVA) के खेमे में खलबली मचा दी है।

महायुति ने ऐसे पलटी बाजी, विद्रोहियों को मनाया

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, और आज नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। सीट बंटवारे में कलह के कारण कई सीटों बगावत हुई। हालांकि, महायुति इन आंतरिक विद्रोहों को दबाने में सफल रही। वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी MVA को 8 सीटों पर बड़े झटके लगे हैं।

इन 6 सीटों में महायुति की निर्विरोध जीत

महायुति ने 17 में से 6 सीटें पर वोटिंग से पहले सफलतापूर्वक निर्विरोध जीत हासिक कर ली हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कोंकण Vidhan Parishad Election में मची खलबली; आखिर उद्धव ठाकरे ने बाल माने को पार्टी से क्यों खदेडा?

अनिकेत तटकरे की राह का सबसे बडा रोड़ा गायब; MLC चुनाव से पहले नितेश राणे के दांव से MVA पस्त

नासिक में फेल हुआ महायुति का दांवपेंच; बीजेपी नेता के भाई की बगावत से बढ़ी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की टेंशन

Vidhan Parishad Election: चुनाव से पहले ही शिवसेना की जीत! NCP उम्मीदवार के हटने से रविंद्र फाटक का रास्ता साफ

  • ठाणे निर्वाचन क्षेत्र: शिवसेना के रवींद्र फाटक
  • कोंकण निर्वाचन क्षेत्र: एनसीपी के अनिकेत तटकरे
  • यवतमाल निर्वाचन क्षेत्र: शिवसेना के दुष्यंत चतुर्वेदी
  • वर्धा-गड़चिरोली-चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के अरुण लखानी
  • पुणे निर्वाचन क्षेत्र: एनसीपी के विक्रम काकडे
  • अहिल्यानगर निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के प्राजक्त तनपुरे

नासिक अंतिम समय तक चला सियासी ड्रामा

नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते के नामांकन पत्र वापस लेने को लेकर आखिरी क्षण तक जबरदस्त ड्रामा चलता रहा। महायुति गठबंधन के नेताओं ने गोकुल गीते को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मनाने की आखिरी मिनट तक पुरजोर कोशिशें कीं। हालांकि, गिरीश महाजन के करीबी सहयोगी नीलेश बोरा और नाना गामने ने अब एक सनसनीखेज दावा किया है कि एक विवादित ऑडियो क्लिप के कारण यह पूरा फैसला पलट गया।

यह भी पढ़ें:- Maharashtra MLC Election: महायुति में बगावत के बीच बड़ा फैसला, 17 आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

यवतमाल और साेलापुर में MVA को झटका

महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस को यवतमाल और सोलापुर में तगड़ा झटका लगा है। यवतमाल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार साहेबराव कोंबले ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। उन्होंने इसके पीछे जीत के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं होने को कारण बताया। वहीं सोलापुर से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य फत्तेपुरकर का नामांकन खारिज हो चुका है, जिसके बाद विपक्षी गठबंधन वैकल्पिक उम्मीदवार को समर्थन देने पर विचार कर रहा है।

Maharashtra mlc election mahayuti wins 6 seats unopposed mva shock

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 06:04 PM

Topics:  

  • Maha Vikas Aghadi
  • Maharashtra Politics
  • Maharashtra Vidhan Parishad
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.