Maharashtra में मेगा निवेश, श्याम स्टील और जेडब्ल्यू ग्लोबल लगाएंगी 1.75 लाख करोड़ की इंडस्ट्री
Maharashtra News In Hindi: महाराष्ट्र में श्याम स्टील और जेडब्ल्यू ग्लोबल इंडस्ट्री ग्रुप ने 1.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इस परियोजना से हजारों नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Mega Investment Steel Solar Project: श्याम स्टील इंडस्ट्री और जेडब्ल्यू ग्लोबल इंडस्ट्री ग्रुप राज्य में बड़ी इंडस्ट्री खोलने जा रही हैं। श्याम स्टील ने दस हजार करोड़ रुपये और जेडब्ल्यू ने लगभग 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गुरुवार को उद्योग विभाग ने दोनों कंपनियों के साथ समझौता किया। मुख्यमंत्री ने समझौते को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इंडस्ट्री-फ्रेंडली माहौल से राज्य में इंडस्ट्री का नया दौर शुरू हुआ है। राज्य में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण है।
चंद्रपुर में बनेगी 10,000 करोड़ की स्टील इंडस्ट्री
श्याम स्टील उद्योग ग्रुप चंद्रपुर जिले के गोडपिंपरी तहसील में दस हज़ार करोड़ का निवेश करके स्टील इंडस्ट्री लगाएगी। इससे 8 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। जेडब्ल्यू ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राज्य में सस्टेनेबल एनर्जी जेनरेशन सेक्टर में लगभग 1 लाख 65 हजार करोड़ का निवश करने जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
यह कंपनी सोलापुर जिले के उजानी डैम में फ्लोटिंग सोलर पावर और एनर्जी स्टोरेज के जरिए 14 हजार 976 करोड़ का निवेश करेगी, इससे 500 स्थाई नौकरियों का सृजन होगा। इसके अलावा कंपनी सस्टेनेबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैंपस, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट और छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर में भी निवेश करेगी।
ये भी पढ़ें :- Mira Bhayandar में बयानबाजी पर विवाद, सरनाईक ने विधायक मेहता को लिखा खुला पत्र
Maharashtra में इंडस्ट्री के लिए बेहतर वातावरण
इस पूरे निवेश से राज्य में करीब 3,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में निवेश की अनुमति दी है। इसी के तहत राज्य ने देश में ‘स्मॉल मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर’ में निवेश की पहल की है। निवेश को इंडस्ट्री में बदलने के लिए पॉलिसी में सुधार किए गए हैं। राज्य सरकार इंडस्ट्री लगाने के लिए निवेशकों को पूरी मदद कर रही है। उन्होंने निवेशकों से राज्य में निवेश करने की अपील की।
