महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते विपक्ष के नेता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Congress On Gas Shortage: मिडिल ईस्ट) में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बाद अब इसके वैश्विक दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई चेन बाधित होने का सीधा असर भारत की रसोई और व्यापार पर पड़ा है। महाराष्ट्र में एलपीजी (LPG) की भारी किल्लत को लेकर अब सियासत गर्मा गई है।
आज महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास अघाड़ी’ के नेताओं ने गैस संकट और बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर ऐसी सरकार दोबारा आई तो देश खत्म हो जाएगा। जब राहुल गांधी सच बोलते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है, क्योंकि वे उसका सामना नहीं कर सकते। सरकार की फॉरेन पॉलिसी को कहीं भी सफलता कैसे मिली है? यह साफ है कि प्रोपेगैंडा पर कौन काम कर रहा है।
#WATCH | Mumbai | Congress leaders MLA Vijay Wadettiwar says, “If such a government comes again, it will finish the country… They have issues when Rahul Gandhi speaks the truth, because they cannot face it… How has the government’s foreign policy achieved success anywhere?…… https://t.co/IfxLZkMgBb pic.twitter.com/JWEDHuBMJd — ANI (@ANI) March 11, 2026
कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की फॉरेन पॉलिसी फेल हो गई है और इसका असर अब घर पर भी दिख रहा है। एक तरफ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब बुकिंग में भी लोगों को दिक्कत हो रही है। पहले हर 15 दिन में बुकिंग हो पाती थी, अब हर 25 दिन में गैस बुकिंग हो सकेगी।
फसले परराष्ट्र धोरण,
सामान्य जनतेच्या नशीबी लाकूड आणि सरण! मोदी सरकारचे परराष्ट्र धोरण फसले असून त्याचा फटका आता घरच्या चुलीला बसत आहे. एकीकडे घरगुती गॅस सिलेंडरची किंमत ६० रुपयाने वाढवण्यात आली आहे. आता बुकिंग करतानाही नागरिकांना समस्या येत आहेत. आधी बुकिंग दर १५ दिवसांनी करता… pic.twitter.com/pcVLEKMERT — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) March 11, 2026
यह भी पढ़ें:- नागपुर-रत्नागिरी हाईवे 8-लेन होगा या नहीं? एकनाथ शिंदे ने बताया प्लान, शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर भी दिया अपडेट
कमर्शियल गैस सप्लाई न होने की वजह से राज्य के 30 परसेंट होटल बंद हो गए हैं। इसका असर कई छोटे बिजनेस और कार मालिकों पर पड़ रहा है। अगर गैस सप्लाई ठीक नहीं हुई तो लगता है कि अगले कुछ दिनों में होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद हो जाएंगे।
आज महाविकास अघाड़ी ने इस गंभीर हालात पर विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रोटेस्ट किया। मांग की गई कि राज्य सरकार लोगों को गुमराह करना बंद करे और सच राज्य की जनता के सामने रखे।
इधर सरकार ने देश में घरेलू LPG प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार का प्लान B भी लागू कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और दूसरे देशों से LNG/LPG के और शिपमेंट भारत आने लगे हैं।