‘युति छोड़ो, तैयारी में जुटो’, राज का आदेश, ठाकरे के प्रेशर गेम से पार्टी में बढ़ी टेंशन
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के मिलन के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से पार्टी के नेताओं को नया आदेश दिया गया है। इस आदेश ने सभी नेताओं को टेंशन में डाल दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
राज ठाकरे ने दिए आदेश (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: चार महीने में निकायों के चुनाव संपन्न कराने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। ऐसे में सितंबर या अक्टूबर 2025 तक मुंबई मनपा सहित राज्य के सभी निकायों के चुनाव कराए जाने की तैयारियों में चुनाव आयोग जुट गया है। निकाय चुनाव की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के सभी सियासी दलों की चुनावी तैयारियां भी तेज गई हैं।
संभावित निकाय चुनावों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी अपने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण आदेश दिया है। राज ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वे किसी से युति या गठबंधन का इंतजार किए बिना चुनावी तैयारी शुरू कर दें। इससे राज की भूमिका पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।
दुविधा में सियासी दल के नेता
सितंबर-अक्टूबर में निकाय चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि गठबंधन या युति का इंतजार न करें। उसके बारे में मैं देखता हूं कि क्या करना है, आप चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। मनसे कार्यकर्ताओं को दिए गए राज के हालिया संदेश से राज ने मनपा चुनाव भी विधानसभा की तर्ज पर अपने दम पर लड़ने के संकेत दिए हैं। लेकिन अचानक मिले राज के इस आदेश के कारण मनसे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य के कई सियासी दलों के प्रमुख नेता भी दुविधा में पड़ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
उद्धव की शिवसेना से गठबंधन पर सस्पेंस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना तथा राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। चुनाव में मनसे का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता था तो वहीं उद्धव की शिवसेना को 20 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।
जिसके बाद राज ठाकरे ने महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के मराठी भाषी लोगों के हित के लिए उद्धव के साथ जाने को तैयारी दर्शाई थी। जिस पर उद्धव ने भी सकारात्मक प्रतिसाद दिया था। इसी के साथ राज्य में राज की मनसे तथा उद्धव की शिवसेना के गठबंधन की चर्चा जोरों पर चलने लगी थी।
IPS आरती सिंह बनी मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त, निभाएंगी ये अहम भूमिका
शिंदे ने भी दिया ऑफर
उद्धव और राज के एक होने से उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सर्वाधिक नुकसान होने की आशंका के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के नेता व मंत्री उदय सामंत को कुछ विशेष ऑफर देकर राज से मिलने भेजा था। लेकिन आगामी मनपा चुनावों से पहले राज की नई भूमिका ने सभी को सकते में डाल रहा है। जानकार इसे अच्छे व सम्मानजनक ऑफर के लिए राज का प्रेशर गेम भी बता रहे हैं।
