महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पति को मिला पत्नी का पद, 3 IAS अफसरों का हुआ प्रमोशन, दो सेवानिवृत्त

Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस तबादलों के बड़े आदेश जारी किए। गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मनिषा पाटणकर-म्हैसकर को मिली। साथ ही 2 अधिकारी सेवानिवृत्त हुए है।
Maharashtra IAS Officers Transfer Manisha Patankar Mhaiskar Milind Mhaiskar
IAS अधिकारी मनिषा पाटणकर-म्हैसकर व मिलिंद म्हैसकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra IAS Officers Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़े फेरबदल और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी को सौंपी गई है और उनके पद को उनके पति ने संभाला है। गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने वाली मनिषा पाटणकर-म्हैसकर तीसरी महिला अधिकारी हैं। इससे पहले चित्कला झुत्शी और चंद्र अय्यंगार ने भी यह महत्वपूर्ण पद संभाला था। चंद्र अय्यंगार ने 26/11 के हमलों के बाद के संवेदनशील दौर में यह जिम्मेदारी निभाई थी।

पति को मिला पत्नी का पद

शुक्रवार को हुए तबादलों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनिषा पाटणकर-म्हैसकर को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के वर्तमान अपर मुख्य सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल 31 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए उनकी जगह मनिषा पाटणकर-म्हैसकर को नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) में इसी पद पर थीं। मनीषा की खाली हुई जगह पर उनके पति मिलिंद म्हैसकर को PWD का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मिलिंद इससे पहले अपर मुख्य सचिव (वन) थे।

तीन अधिकारियों को बढ़त

  • अश्विनी भिडे: उन्हें अपर मुख्य सचिव (खनिकर्म) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो इकबाल सिंह चहल के पास था।
  • भुवनेश्वरी एस: उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में अकोला स्थित बीज निगम में प्रबंध निदेशक हैं।
  • एचएस वसेकर: उनकी नियुक्ति पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एमएससीईआरटी) के संचालक के रूप में की गई है।

दो अधिकारियों का सेवाकाल खत्म

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल 31 जनवरी, 2026 को वयोवृद्धि के कारण सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी तरह अर्जुन चिखले सदस्य सचिव, शुल्क नियामक प्राधिकरण, मुंबई ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। वे भी 31 जनवरी, 2026 को सेवामुक्त होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com