IAS अश्विनी भिडे बनीं सीएम फडणवीस के प्रधान सचिव, मेट्रो एमडी के तौर पर बटोरी थी सुर्खियां

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ है। आईएएस अधिकारी अश्विनी भिडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही भिडे को तुरंत पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
IAS अश्विनी भिडे बनीं सीएम फडणवीस के प्रधान सचिव, मेट्रो एमडी के तौर पर बटोरी थी सुर्खियां
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व आईएएस अधिकारी अश्विनी भिडे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे का तबादला कर दिया गया है। आईएएस अधिकारी अश्विनी भिडे को अब मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। भिडे को तुरंत पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें अगले आदेश तक मेट्रो के प्रबंधकीय पद का प्रभार भी संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव का पदभार ब्रिजेश सिंह देख रहे थे। अब उनकी जगह आईएएस अधिकारी अश्विनी भिडे को नियुक्त किया गया है।

अश्विनी भिडे 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास चार्टर्ड सर्विसेज में 25 साल का अनुभव है। मुंबई में मेट्रो नेटवर्क बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रशासकीय स्तर पर किया गया यह दूसरा बड़ा तबादला माना जा रहा है।

श्रीकर परदेशी बने मुख्यमंत्री के सचिव

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार द्वारा इससे पहले कवठे महांकाल शहर के मूल निवासी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी श्रीकर परदेशी का सबसे पहले तबादला किया गया। श्रीकर परदेशी को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। श्रीकर परदेशी प्रधानमंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं। वहां किए गए सराहनीय कार्यों के लिए परदेशी को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा है।

जानिए कौन हैं अश्विनी भिड़े

25 मई 1970 को जन्मीं आईएएस अधिकारी मनीषा भिडे मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। उन्होंने इंग्लिश से बीए के बार इसी में पीजी की डिग्री ली है। भिडे पूर्व में ग्रेटर मुंबई की अतरिक्त निगम आयुक्त भी रह चुकी हैं। मेट्रो एमडी के तौर पर आईएएस अश्विनी भिडे काफी सुर्खियों में रही थीं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद यह दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com