Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार और BISAG-N के बीच ऐतिहासिक MoU, अब सैटेलाइट से होगी योजनाओं की निगरानी!

Maharashtra Geospatial Technology: महाराष्ट्र में विकास को नई गति देने के लिए CM फडणवीस की उपस्थिति में 'मित्रा' और BISAG-N के बीच समझौता हुआ। जानिए क्या है इसका उद्देश्य।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 24, 2026 | 05:32 PM

महाराष्ट्र सरकार और BISAG-N के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षण (सोर्स: सोाश्ल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Govt BISAG-N MoU: महाराष्ट्र में शासन और बुनियादी ढांचे के विकास को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में राज्य सरकार की नीतिगत संस्था ‘मित्रा’ (Maharashtra Institution for Transformation) और BISAG-N (Bhaskaracharya National Institute for Space Applications and Geo-informatics) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य राज्य में जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी (Geospatial Technology) के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस तकनीक के जरिए महाराष्ट्र सरकार अब अपनी नीतियों और मानक प्रक्रियाओं (SOPs) को अधिक वैज्ञानिक और डेटा-आधारित बनाने में सक्षम होगी।

🤝 CM Devendra Fadnavis presided over the MoU signing and exchange between the Government of Maharashtra (MITRA, Planning Department) and BISAG-N.
This partnership will support policy-making and standard procedures in geospatial technology.
Key highlights:
✅ It will help… pic.twitter.com/zMJcYlPW5Z
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

विदर्भ में 3 नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, नागपुर-गोंदिया-गड़चिरोली-चंद्रपुर की कनेक्टिविटी बदलेगी, जानें पूरा रूट

Mumbai Metro 5A को 18,130 करोड़ रुपए की मंजूरी, ठाणे-भिवंडी-कल्याण के सफर में बड़ा बदलाव

लाडकी बहिन योजना: 6457 महिलाओं से 11 करोड़ की वसूली, पर 22 करोड़ डकारने वाले पुरुषों पर मेहरबानी क्यों?

जेनेलिया-रितेश देखमुख बने ‘लालपरी’ के ब्रांड एंबेसेडर, महाराष्ट्र सरकार ने सौंपी सड़क सुरक्षा की कमान

विकास को मिलेगी नई दिशा

इस सहयोग के माध्यम से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास (Infrastructure Development), सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और पर्यावरण प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। जियोस्पेशियल डेटा के उपयोग से सड़कों, पुलों और सिंचाई परियोजनाओं की योजना बनाना और उन्हें समय पर पूरा करना आसान हो जाएगा।

सटीक मॉनिटरिंग और सोशल इम्पैक्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि यह तकनीक सरकारी कार्यक्रमों की निगरानी और मूल्यांकन को बेहतर बनाएगी। अब सरकार न केवल योजनाओं के वित्तीय प्रदर्शन का आकलन कर सकेगी, बल्कि उनके वास्तविक परिणामों और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को भी सटीक रूप से माप सकेगी। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:- Mumbai Metro 5A को 18,130 करोड़ रुपए की मंजूरी, ठाणे-भिवंडी-कल्याण के सफर में बड़ा बदलाव

ये लोग रहे उपस्थिति

मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक दिलीप वलसे पाटिल, विधायक राजेश क्षीरसागर, ‘मित्रा’ के सीईओ प्रवीण परदेशी, और BISAG-N के महानिदेशक टी. पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह गठबंधन महाराष्ट्र को एक ‘डिजिटल और स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, जहां विकास की हर ईंट डेटा और तकनीक के आधार पर रखी जाएगी।

Maharashtra govt mitra bisag n mou geospatial technology devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 05:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.