Maharashtra Government का बड़ा फैसला, MPSC परीक्षा होगी आसान, भर्ती प्रक्रिया में सुधार
Maharashtra Government ने MPSC भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। नई सर्विसेज, कैडर बढ़ोतरी और ‘निपुण सेतु’ पोर्टल से परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Government On MPSC Recruitment: राज्य सरकार ने एमपीएससी के जरिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया को बेहतर और आसान बनाने का फैसला किया है।
नए बदलाव में अलग-अलग सर्विसेज के तहत कैडर की संख्या 102 हो जाएगी जबकि संयुक्त परीक्षा स्कीम में 18 नई सर्विसेस व 93 कैडर शामिल किए जाएंगे।
यूपीएससी की तर्ज पर एमपीएससी के लिए निपुण सेतु पोर्टल शुरू किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। मुंबई में आईएएस स्किल टेक यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के साथ कुल 8 अहम फैसले लिए गए।’
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
कई कैडर में बंटा है Maharashtra Government का एडमिनिस्ट्रेशन
सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने का फैसला किया गया। विकसित महाराष्ट्र 2047 के विजन डॉक्यूमेंट के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। Maharashtra Government का एडमिनिस्ट्रेशन कई कैडर में बंटा हुआ है। इसमें 33 विभागों में लगभग 110 एस्टेब्लिशमेंट में 3,600 से ज्यादा कैडर हैं।
ग्रुप-बी और सी के लिए स्वतंत्र भर्ती प्रक्रिया
इस संरचना में सीधी सेवा भर्ती को लेकर 1,400 से ज्यादा सर्विस एंट्री रूल्स है। इससे अलग-अलग विभागों में अलग-अलग परीक्षा हो रही थी। अब परीक्षा की संख्या कम की जाएगी और भर्ती के लिए पोस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। सेवा अंतर्गत प्रमोशन के लिए स्वतंत्र कैडर संरचना और डेड कैडर की पुनर्रचना की जाएगी। विभिन्न सवर्ग के 574 सेवा चयन नियमों में बदलाव किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- मीरा-भाईंदर का विकास आखिर कब तक रुका रहेगा? 9 साल से नए डीपी का इंतजार
ग्रुप-बी (नॉन-गजटेड) और ग्रुप-सी कैडर की भर्ती प्रक्रिया को अधिक कार्यक्षम बनाने के लिए उन्हें एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर ग्रुप और टेक्निकल कैडर ग्रुप के तौर पर क्लासिफाई किया गया है। एडमिनिस्ट्रेटिव काम वाले 269 कैडर के 18 ग्रुप और टेक्निकल काम वाले 221 कैडर के 30 ग्रुप बनाए गए है। इसके लिए एक स्वतंत्र भर्ती प्रक्रिया लागू की जाएगी।
