Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

HSRP Deadline Extends: महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई गाड़ियों में HSRP नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन, जानें कैसे करें अप्लाई

High-Security Registration Plates Deadline extend: महाराष्ट्र सरकार ने अब पुराने वाहनों के नंबर प्लेट को बदलने और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 21, 2025 | 12:18 PM

HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने की नई डेडलाइन जारी कर दी गई है। इस नंबर प्लेट को लगवाने की डेडलाइन 30 जून तक बढ़ा दी गई है। चूंकि अभी तक बहुत कम वाहनों में HSRP लग पाई है, इसलिए परिवहन आयुक्त ने डेडलाइन को 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस नंबर प्लेट को लगवाने के फैसले को लेकर कई विवाद भी हुए थे।

अनुमान है कि अभी तक करीब 18 लाख वाहनों में HSRP लग चुकी है। इस बीच, अतिरिक्त पैसे वसूलने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना भी हुई थी। फिलहाल 30 मार्च के बाद डेडलाइन को 30 जून तक बढ़ाया गया है क्योंकि HSRP लगाने का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। अनुमान है कि अभी तक करीब 18 लाख वाहनों में HSRP लग चुकी है।

HSRP नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं

01 अप्रैल 2025 के बाद राज्य में सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। आइए समझते हैं कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं, क्या है प्रक्रिया। 1 अप्रैल 2019 से पहले के सभी पुराने वाहनों में 31 मार्च तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए राज्य भर में तीन निजी एजेंसियों को नियुक्त किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Thane में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ झील में नहाने गया 10 साल का मासूम डूबा, मोगरपाड़ा इलाके में पसरा मातम

IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार

पुणे में नाबालिग के अपहरण की जांच में बड़ा ड्रग्स रैकेट बेनकाब; 76 लोग पुलिस रडार पर, आरोपी गिरफ्तार

Thane News: महावीर जयंती पर मांस बिक्री बैन का उल्लंघन, पुलिस ने भिवंडी के दुकानदार के खिलाफ दर्ज किया मामला

नागरिक इसे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए और अपने शहर के अधिकृत केंद्र पर लगवा सकते है। इसके लिए आपको गूगल पर HSRP नंबर प्लेट सर्च करना होगा। उसके बाद आप सबसे उपर महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट transport.maharashtra.gov.in पर पहुंचेंगे। उस पर क्लिक करें।

उसके बाद होम पेज पर आप Apply High Security Registration Plate Online नाम के पेज पर आएंगे। अब आपको नीचे ऑफिस सर्च को सिलेक्ट करना होगा। अब आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे। पर आपको APPLY HSRP पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको Order HSRP पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर के आखिरी पांच डिजिट, इंजन नंबर के आखिरी पांच डिजिट और मोबाइल नंबर डालना होगा और आपका रजिस्टर नंबर आ जाएगा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नंबर रजिस्टर करवाने में कितना खर्च आएगा?

दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर के लिए 450 रुपये, तीनपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये और चार पहिया समेत अन्य वाहनों के लिए आपको 745 रुपये का खर्च आएगा।

Maharashtra government extends deadline for hsrp number plate on old vehicles to june 30

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 12:18 PM

Topics:  

  • HSRP Number Plate
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.