दूध में मिलावट पर FDA का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र में 2,348 किलो दुग्ध उत्पाद और 202 लीटर दूध जब्त

Maharashtra FDA Milk Action: महाराष्ट्र एफडीए ने मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 26.41 लाख रुपये का माल जब्त किया। नवी मुंबई और बीड में बड़ी कार्रवाई, 13 लाइसेंस निलंबित।
FDA takes major action against milk adulteration; 2,348 kg of milk products and 202 liters of milk seized in Maharashtra
दूध मिलावट, तुकाराम मुंढे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra FDA Milk Adulteration Drive: दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने महाराष्ट्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान राज्यभर में बड़ी मात्रा में दूध और दुग्ध उत्पाद जब्त किए गए। कार्रवाई में कुल 2,348 किलो दुग्ध उत्पाद एवं पाउडर तथा 202 लीटर दूध जब्त किया गया।

नवी मुंबई में 12.24 लाख का माल जब्त

FDA की टीम ने नवी मुंबई के एमआईडीसी स्थित महापे क्षेत्र में भास्कर डेयरी की जांच की। यहां से 473 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सहित अन्य दुग्ध उत्पाद और खाद्य सामग्री जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत करीब 12.24 लाख रुपये बताई गई है।

बीड में 1,800 किलो व्हे पाउडर मिला

बीड जिले के आष्टी में जांच के दौरान 1,800 किलो व्हे पाउडर का स्टॉक जब्त किया गया। FDA को आशंका है कि इस पाउडर का इस्तेमाल कृत्रिम दूध तैयार करने में किया जा सकता था। जब्त स्टॉक की कीमत करीब 2.62 लाख रुपये बताई गई है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

89 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

विशेष अभियान के दौरान राज्यभर में 89 होटल, रेस्तरां, ढाबे और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। इनमें खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी खामियां मिलने पर 71 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

FDA takes major action against milk adulteration; 2,348 kg of milk products and 202 liters of milk seized in Maharashtra
पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर देवेंद्र फडणवीस का तंज, बोले- राजनीतिक जमीन की तलाश में पब्लिसिटी स्टंट

13 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 13 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। विभाग के अनुसार, दूध और दुग्ध उत्पादों के साथ अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी जांच की गई। पूरे अभियान में करीब 26.41 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मिलावट के खिलाफ अभियान जारी

FDA की कार्रवाई का उद्देश्य दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा मिलावटी या संदिग्ध सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगाना है। विभाग की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com