पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर देवेंद्र फडणवीस का तंज, बोले- राजनीतिक जमीन की तलाश में पब्लिसिटी स्टंट

Rahul Gandhi Pune Event: पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोला। उन्होंने इसे एक प्रायोजित पब्लिसिटी स्टंट और रीलांच इवेंट करार दिया है।
Fadnavis attacks Rahul Gandhi's Pune event, calls it a re-launch event
देवेंद्र फडणवीस हमला, राहुल गांधी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Devendra Fadnavis Attack Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्राओं की गूंज’ कार्यक्रम के तहत युवा छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्यक्रम को पैसे देकर कराए गए पब्लिसिटी स्टंट का आरोप लगाते हुए इसे राहुल गांधी का ‘रीलॉन्च इवेंट’ करार दिया।

फडणवीस बोले- राजनीतिक जमीन तलाश रहे राहुल

नवी मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं और पुणे का कार्यक्रम इसी कोशिश का हिस्सा था। उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम से कांग्रेस को कोई खास राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला है।

फडणवीस ने दावा किया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस नेताओं से जुड़े शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को आमंत्रित किया गया था, ताकि उनसे पहले से तय सवाल पूछे जा सकें।

सभी छात्रों के लिए खुला होता तो वास्तविक संवाद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि कार्यक्रम सभी वर्गों के छात्रों के लिए खुला होता और उन्हें स्वतंत्र रूप से सवाल पूछने का अवसर मिलता, तो इसे वास्तविक संवाद माना जा सकता था। उनके अनुसार, कार्यक्रम नियंत्रित माहौल में आयोजित किया गया और यह संवाद के बजाय एकतरफा राजनीतिक कार्यक्रम जैसा रहा।

Fadnavis attacks Rahul Gandhi's Pune event, calls it a re-launch event
वसई में फिर ढहा खतरनाक अवैध निर्माण, 14 साल पुरानी इमारत एक तरफ झुकी, 23 परिवार बेघर, टला बड़ा हादसा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देने का आरोप

फडणवीस ने आरोप लगाया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कार्यक्रम की अच्छी पब्लिसिटी के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देने की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ सबूत मिले हैं और मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुणे में हंगामे को बताया पहले से सुनियोजित

मुख्यमंत्री ने पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले हुए हंगामे को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हंगामा पहले से प्लान किया गया था, ताकि कार्यक्रम को लेकर विवाद पैदा हो और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

कांग्रेस पर छात्राओं के इस्तेमाल का आरोप

फडणवीस ने कांग्रेस पर छात्राओं को राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहानुभूति हासिल करने और अपनी राजनीति को चमकाने के लिए छात्राओं को माध्यम बना रही है।

हालांकि, कार्यक्रम और लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com