Ahilyadevi Holkar Karjmafi Second Installment: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी की योजना की दूसरी किस्त के तहत सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को 6.36 लाख किसानों के खातों में 5,086 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। सीएम ने एक क्लिक से यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे आधार से जुड़े किसानों के बैंक खातों में पैसे वितरित किए हैं। फंड बांटने का फैसला मुख्यमंत्री अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया।
राज्य के किसान पिछले कुछ सालों से भारी बारिश, बेमौसम बारिश, सूखा, प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। महायुति सरकार ने किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा की है।
इस मदद से पात्र किसानों को कर्ज बोझ से मुक्त कर उन्हें फिर से खेती के लिए आर्थिक मजबूती देने की कोशिश है। इससे पहले 7 अगस्त को 6, 22, 207 किसानों के बैंक खातों में 5,029 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे।
सीएम फडणवीस ने कहा कि मुझे खुशी है कि 6.36 लाख किसानों के खाते में 5,086 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है, फडणवीस ने विश्वास दिलाया कि कहा कि कोई भी पात्र किसान कर्जमाफी की लाभ से वंचित नहीं रहेगा। बाकी किसानों के लिए भी जल्द ही रकम जारी की जाएगी।
छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन 3 लाख 2 हजार 273 किसानों को 2।284 करोड़ 44 लाख 6 हजार 590 रुपये
अमरावती डिवीजन 1 लाख 45 हजार 808 किसानों को 1,208 करोड़ 34 लाख 30 हजार रुपये
नागपुर विभाग के 6 जिलों के 44,864 किसानों के खाते में 65 करोड़ 95 लाख 69 हजार 927 रुपए
सबसे कम सिंधुदुर्ग जिले के 929 किसानों के खाते में 5 करोड़ 50 हजार 71 रुपये