छत्रपति संभाजीनगर में कचौरी विवाद के बाद FDA का छापा, गंभीर खामियां मिलने पर मिठाई दुकान सील

FDA Seals Sweet Shop: छत्रपति संभाजीनगर में वैजापुर की मिठाई दुकान की कचौरी में चूहे की बीट मिलने के दावे के बाद FDA ने जांच की। अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों की खामियां मिलने पर दुकान सील की।
FDA Seals Sweet Shop In Chhatrapati Sambhajinagar
एफडीए ने छत्रपति संभाजीनगर में मिठाई की दुकान सील की(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

FDA Seals Sweet Shop In Chhatrapati Sambhajinagar: वैजापुर शहर के भवानी राजस्थान स्वीट्स से खरीदी गई कचौरी में कथित तौर पर चूहे की बीट मिलने के ग्राहक के दावे के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकान की जांच की व उसे सील कर दिया।

दुकान में मक्खियों का सीधे प्रवेश

वैजापुर में अधिकारी प्रज्ञा सुरसे व उनकी टीम ने इस दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर स्तर की अस्वच्छता व खाद्य सुरक्षा मानकों का खुले तौर पर उल्लंघन पाया गया। प्रतिष्ठान में वैध लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किया गया था। कार्यक्षेत्र भी पर्याप्त नहीं था, इसके अलावा दुकान में मक्खियों का सीधा प्रवेश पाया गया।

कीट नियंत्रण से संबंधित कोई निर्धारित रिकॉर्ड भी नहीं मिला। कर्मचारियों की वार्षिक चिकित्सकीय जांच के प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। उनको एप्रन व आवश्यक सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे। सबसे गंभीर स्थिति कचौरी में चूहे की बीट पाए जाने की थी।

इन गंभीर खामियों को देखते हुए विभाग ने प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कचौरी में मिले पदार्थ का उल्लेख नहीं है, खाद्य सामग्री की बिक्री के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं होने की बात कही गई है।

सेफ फूड-सेफ महाराष्ट्र

सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे 'सेफ फूड-सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। सह आयुक्त श्रीकांत करकले व सहायक आयुक्त विवेक पाटील ने जिले के सभी खाद्य व्यवसायियों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य लाइसेंस निलंबित करने अथवा अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

FDA Seals Sweet Shop In Chhatrapati Sambhajinagar
नासिक: पंचशील नगर की सड़क अब कहलाएगी संविधान मार्ग, कंक्रीट सड़क से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने पांच कचौरियां खरीदी थीं। इनमें से दो कचौरियां परिवार के बच्चों ने खा लीं। ग्राहक का दावा है कि तीसरी कचौरी तोड़ने पर उसमें चूहे की बीट जैसा पदार्थ दिखाई दिया। इसके बाद ग्राहक बची हुई कचौरियां लेकर दुकान पहुंचा।

इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ग्राहक दुकान के सामने जमा हो गए व नाराजगी जताई। बढ़ते विवाद को देखते हुए कुछ समय के लिए दुकान बंद रखी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com