महाराष्ट्र की 265 सूखाग्रस्त तहसीलों में मुफ्त अनाज का आदेश, नांदेड़ में फसल अवशेषों के औद्योगिक उपयोग पर रोक

Maharashtra Drought: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की 265 सूखा प्रभावित तहसीलों में पात्रों को मुफ्त अनाज देने का निर्देश दिया है। उधर, नांदेड़ में चारे की कमी से निपटने औद्योगिक उपयोग पर रोक लगी है।
Order for free food grains in 265 drought-hit tehsils of Maharashtra
महाराष्ट्र सूखा राहत, मुफ्त खाद्यान्न योजनाफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Drought Relief: राज्य सरकार ने प्रदेश की उन 265 तहसीलों में पात्र लाभार्थियों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जहां सूखे का 'ट्रिगर-1' लागू किया गया है।

खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 के तहत केंद्र सरकार के तय लक्ष्य लिमिट के अंदर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जाता है।

राज्य की 265 सूखा प्रभावित तहसीलों में इस योजना के लाभार्थियों को बिना विलंब अनाज देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि योजना में शामिल नहीं लोग भी मुफ्त अनाज की मांग करते हैं, तो उन्हें तय क्राइटेरिया, आय और उपलब्ध कोटे के अंदर अंत्योदय अन्न योजना या प्राथमिक परिवार कैटेगरी में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

राशन कार्ड पर सभी सदस्यों की आधार सीडिंग पूरी करने और संबंधित लोगों को तुरंत अनाज देने का निर्देश दिया गया है। सूखे के कारण खेत मजदूरों और नागरिकों के स्थलांतर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए

'वन नेशन वन राशन कार्ड' के तहत पोर्टेबिलिटी सुविधा को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं। पात्र प्रवासी लाभार्थी दुकानों से अनाज ले सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को तय समय में अनाज की लिफ्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पूरा करने के लिए पहले से योजना बनाने कहा गया है।

Order for free food grains in 265 drought-hit tehsils of Maharashtra
MP को 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां; मुंबई रोड शो में निवेशकों ने दिखाई रुचि

सूखे के बीच फसल अवशेषों के औद्योगिक इस्तेमाल पर रोक

सूखे की स्थिति के बीच पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता बनाए रखने के लिए नांदेड़ जिला प्रशासन ने फसल अवशेषों की बड़े पैमाने पर खरीद, परिवहन और अनावश्यक औद्योगिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रशासन ने चारे के रूप में उपयोगी कृषि अवशेषों को उद्योगों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय पशुओं के लिए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

Order for free food grains in 265 drought-hit tehsils of Maharashtra
महाराष्ट्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, नाम दर्ज कराने और दावों-आपत्तियों के लिए 12 अक्टूबर तक मौका

नांदेड़ की 16 तहसीलों में से 14 तहसीलों को सूखा घोषित किया गया है। इस वर्ष जिले में औसत से कम बारिश हुई है। इसके चलते चारे का उत्पादन प्रभावित हुआ है और आने वाले महीनों में पशुपालकों के सामने चारे की कमी की आशंका बढ़ गई है।

प्रशासन ने पाया कि सोयाबीन के अवशेष, सूखे डंठल, चारा, गन्ने का कचरा, बगास और अन्य कृषि अवशेषों की बड़ी मात्रा में उद्योगों द्वारा खरीद की जा रही थी। इनका इस्तेमाल बायोमास, बायोकोयला और अन्य औद्योगिक प्रक्रियाओं में ईंधन के रूप में किया जा रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com