Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़ी घोषणा: महाराष्ट्र में महिला किसानों को मिलेगा ‘कानूनी दर्जा’, सुनेत्रा पवार पेश करेंगी विशेष विधेयक!

Maharashtra Women Farmers Bill: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार का बड़ा ऐलान। महिला किसानों के लिए आएगा विशेष विधेयक। 7/12 उतारे पर दर्ज होगा नाम और मिलेगी 'ड्रोन दीदी' की ताकत।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 12, 2026 | 08:22 AM

सुनेत्रा पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने घोषणा की है कि राज्य के आगामी विधानसभा सत्र में महिला किसानों के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए एक विशेष विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, केंद्र सरकार की तर्ज पर महाराष्ट्र में राज्य स्तरीय ‘जेंडर रिसोर्स सेंटर’ की स्थापना की जाएगी।

विधान भवन के केंद्रीय सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 और विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सर्वदलीय चर्चासत्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि नए कानून में 7/12 उतारे पर महिलाओं का नाम दर्ज न होने की समस्या दूर की जाएगी और कृषि आंकड़ों में पुरुष व महिला किसानों की अलग-अलग गणना होगी।

‘नमो ड्रोन दीदी’ से मिलेगी ताकत

‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा, कृषि विभाग की सभी योजनाओं में कम से कम 30 प्रतिशत लाभ महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। पीएम-किसान योजना का लाभ 18 लाख महिलाओं को मिल रहा है। पुणे में 75 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन खरीद की मंजूरी को ‘पुणे पैटर्न’ के रूप में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

70 साल पुराना राजकमल पुल अब होगा जमींदोज, तोड़ने का काम शुरू! अमरावती आने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा असर?

शराबी पति की प्रताड़ना से टूट गया सब्र का बांध; पत्नी ने मोगरी से किए सपासप वार, मौके पर ही निकला दम

Malegaon Scam: मुर्दे को जिंदा कर कराई 8 पॉलिसियां, फिर रची ‘नकली मौत’ की साजिश; ऐसे खुला 6 करोड़ का राज!

शहर में बढ़ीं छिनैती की वारदातें, बाइक सवार बदमाशों ने विश्वभारती कॉलोनी में महिला से सोने की चेन लूटी

यह भी पढ़ें – धनुष-बाण पर आज महामुकाबला, सुप्रीम कोर्ट में होगी ‘आर-पार’ की जंग, दांव पर लगी विधायकों की सदस्यता

80 प्रतिशत कृषि कार्य महिलाएं करती हैं

विधान परिषद उपसभापती डॉ. नीलम गोर्हे ने कहा कि कृषि में लगभग 80 प्रतिशत योगदान महिलाओं का है, फिर भी उन्हें किसान की कानूनी पहचान नहीं मिलती। पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने महिलाओं को केवल ‘गृहिणी’ न मानकर उन्हें ‘कृषि उद्यमी’ के रूप में देखने का आह्वान किया।

उन्होंने पशुपालन, रेशम उद्योग और मधुमक्खी पालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। एम. एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की नित्या राव ने सुझाव दिया कि महिला किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए एक विशेष ‘कृषि विकास कोष’ बनाया जाना चाहिए।

Maharashtra dcm sunetra pawar women farmers bill 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 08:22 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Budget
  • Maharashtra Legislative Assembly Session
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.