महाराष्ट्र से होगी देश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत, कांग्रेस प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद का बड़ा दावा

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।
Maharashtra Congress's new in-charge Sirivella Prasad makes a bold claim
सिरिवेल्ला प्रसाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी फोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Congress Sirivella Prasad: महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा है कि देश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बीजेपी के शासनकाल में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की प्रक्रिया चल रही है।

स्वायत्त संस्थाओं की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई है और चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट बना दिया गया है। देश में चोरों का राज चल रहा है। वोटों की चोरी, सीटों की चोरी, विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त, देश की संपत्ति की चोरी, युवाओं की नौकरियों की चोरी और विद्यार्थियों की परीक्षाओं में धांधली की जा रही है।

देश में जो हो रहा है, वही महाराष्ट्र में भी जारी है। अब इसे बदलने का समय आ गया है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश में परिवर्तन की जरूरत है। और इस परिवर्तन की शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी प्रसाद ने ये बातें गुरुवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर कहीं।

गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचने पर प्रसाद ने सबसे पहले शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया। इसके बाद चैत्यभूमि पहुंचकर भारत रत्न डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात वे महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्यालय तिलक भवन पहुंचे, जहां ढोल-ताशों की गूंज के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Maharashtra Congress's new in-charge Sirivella Prasad makes a bold claim
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड को लेकर संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा हमला, बोले- लेडी डॉन को गिरफ्तार करो

देश के जरुरी मुद्दों पर मौन रहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सिरिवेल्ला प्रसाद ने आगे कहा कि देश में कहीं भी कोई घटना हो जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस पर कुछ नहीं बोलते। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मौन है।

महाराष्ट्र की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। राज्य से उद्योग दूसरे राज्यों में जा रहे हैं, रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

Maharashtra Congress's new in-charge Sirivella Prasad makes a bold claim
पूर्णकर हत्याकांड के बाद ठाणे पहुंचे उद्धव ठाकरे, बोले- दोषियों को फांसी मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे

राज्य में संगठन विस्तार पर रहेगा जोर : सपकाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि इस वर्ष संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। बूथ स्तर, ग्राम स्तर और मंडल स्तर पर कांग्रेस संगठन का विस्तार करना है। यह काम 31 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को हराने का लक्ष्य सामने रखकर सभी कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिए।

पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन इसके चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई और इसका फायदा भाजपा को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर चुनाव आयोग लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com