Mumbai: आईटीआई से लेकर एमएसएमई तक, युवाओं को मिलेगा रोजगार का रास्ता
Mumbai: मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 6-सूत्री कार्यक्रम लागू किया है, जिससे आईटीआई, एमएसएमई और उद्योगों में अवसर बढ़ें।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम यूथ ट्रेनिंग स्कीम महाराष्ट्र (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने रविवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में कहा कि ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ के तहत प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ‘6-सूत्री कार्यक्रम’ भी जारी किया। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव अंतर्गत पूछे गए विधायक डॉ। राहुल पाटिल और अमित साटम के सवाल का उत्तर देते हुए मंत्री लोढ़ा ने बताया कि अब प्रशिक्षणार्थियों को आईटीआई के माध्यम से निजी उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उन्हें नौकरी मिलने में प्राथमिकता मिल सके।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: बुलेट ट्रेन रूट पर अहमदाबाद, सूरत और बांद्रा में बनेंगे आरपीएफ थाने
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
योजना की मुख्य बातें
- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के अत्यकालीन पाठ्यक्रमों में 10% प्राथमिकता आरक्षण रखा जाएगा। लाभायीं छात्रों को इन पाठ्यक्रमों में (एक बार, किसी एक पाठ्यक्रम के लिए) निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की पंजीकरण प्रक्रिया में लाभार्थियों के लिए 10% प्राथमिकता आरक्षण रखा जाएगा।
- योजना में प्रशिक्षित युवाओं की अद्यात्तन सुची रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग विभाग को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
- लाभार्थियों के लिए एमएसएमई हेतु महास्वयं पोर्टल में ‘मैच मेकिंग पोर्टल’ एप्लिकेशन के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उद्योग, उद्यमी और लाभार्थियों के बीच सीधा संपर्क और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
- विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में इस योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था (विशेष काउंटर) और प्राथमिकता दी जाएगी।
- निजी कंपनियों के लिए प्रशिक्षण।
