महाराष्ट्र पर जलवायु संकट! कहीं बारिश तो कहीं हीट स्ट्रोक का साया, मुंबई एमएमआर में फिर चढ़ा पारा
Maharashtra Climate Crisis: महाराष्ट्र में जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
MMR Weather Update (सोर्सः सोशल मीडिया)
MMR Weather Update: देश में कहीं बढ़ती गर्मी तो कहीं अचानक हो रही बारिश अब केवल मौसमी बदलाव नहीं रह गई है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकट की ओर इशारा कर रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के बीच जलवायु संकट का साया मंडराने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी लगातार बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में अल नीनो का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन पहले राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ गया।
ठाणे में कई स्थानों पर मुफ्त पेयजल सुविधा
महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। स जिले के कराड दक्षिण क्षेत्र से एक अलग तस्वीर सामने आई है। जहां हर साल इस समय तेज गर्मी पड़ती थी, वहीं इस बार अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी, ओलों और मूसलाधार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई फसलें खराब हो गई हैं, जिससे नववर्ष और नवरात्रि का उत्साह भी फीका पड़ गया है। वहीं जालना जिले में भी अचानक हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
जलवायु परिवर्तन के संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण अचानक बारिश या अत्यधिक गर्मी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। फसलों के साथ-साथ सब्जियों और फलों को भी नुकसान हुआ है। इस साल आम के पेड़ों पर अच्छे बौर आए थे, लेकिन बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण पेड़ों पर लगे बौर झड़ गए हैं, जिससे बागवानों में चिंता का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
मुंबई का सेवेन हिल्स हॉस्पिटल बनेगा 1500 बेड का महा-मेडिकल हब, कैंसर और ट्रांसप्लांट पर होगा विशेष फोकस
महाराष्ट्र विधान परिषद: मानसून सत्र में टला उपसभापति का चुनाव, नीलम गोरहे की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा?
मुंबई में गर्मी का प्रकोप
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। कई जगहों पर तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, कोंकण समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर
मुंबई एमएमआर के साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर तेजी से दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और कुछ क्षेत्रों में यह 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में ज्यादा गर्मी के कारण बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में भी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। सामान्य तापमान के लिए प्रसिद्ध पुणे में भी इस समय तेज गर्मी महसूस की जा रही है।
ठाणे स्टेशन पर मुफ्त पेयजल की सुविधा
मुंबई-ठाणे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या भी सामने आने लगी है। ऐसे में कुछ संस्थाएं आगे आकर यात्रियों के लिए मुफ्त पेयजल की व्यवस्था कर रही हैं। ठाणे नगर निगम द्वारा जेवीएम चैरिटेबल ट्रस्ट और येस ट्रस्ट के सहयोग से ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास मुफ्त बिसलेरी पेयजल सुविधा शुरू की गई है।
ये भी पढ़े: मालदीव बोट हादसे में घायल गौतम सिंघानिया सुरक्षित, 5 लोग लापता, रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल
बढ़ती गर्मी को देखते हुए टीएमसी ने शहर के 25 से अधिक स्थानों पर ऐसी सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इस मुफ्त पेयजल सेवा स्टॉल का उद्घाटन ठाणे के उपमहापौर कृष्णा पाटिल ने वरिष्ठ नगरसेवक संजय वागुले की उपस्थिति में किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब उद्यमी और समाजसेवी जितेंद्र मेहता के JVM ट्रस्ट द्वारा यह सेवा प्रदान की जा रही है। यह मुफ्त पेयजल सेवा जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
सावधानी बरतने की सलाह
मुंबई एमएमआर में बढ़ते तापमान के बीच नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हीटवेव के खतरे को देखते हुए मेट्रो अस्पताल के संचालक डॉ. ओ.के. मिश्र ने लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साथ ही तेज धूप में निकलने से पहले हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें तथा धूप का चश्मा और टोपी का उपयोग करें।
