- Hindi News »
- Maharashtra »
- Katol Unseasonal Rain Wheat Gram Crop Damage Nagpur 2026
नागपुर जिले में बेमौसम बारिश की एंट्री; सावनेर और रामटेक में 41 हेक्टेयर फसल को पहुंचा नुकसान, किसान बेहाल
Nagpur Crop Damage Wheat Gram: काटोल में बेमौसम बारिश और आंधी का कहर! गेहूं और चना की फसलों को भारी नुकसान की आशंका। सावनेर और रामटेक में भी 41 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित।
- Written By: प्रिया जैस

भारी बारिश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur District Rain: नागपुर समेत काटोल तहसील के कई गांवों में गुरुवार शाम करीब 6 बजे बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बेमौसम बारिश हुई। इस बारिश से जहां मौसम में ठंडक बढ़ी वहीं खड़ी और कटाई के बाद रखी गेहूं व चना फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
तेज हवा और आंधी के कारण सावनेर और रामटेक के कुछ हिस्सों में गेहूं की फसल प्रभावित होने की जानकारी है। जिन किसानों की गेहूं और चना फसल की गंजी (ढेर) खुले में रखी थी वह बारिश के कारण भीग गई है जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कुछ किसानों ने फसल की कटाई कर ली थी, जबकि कुछ खेतों में अभी भी फसल खड़ी है, ऐसे में नुकसान की संभावना और बढ़ गई है।
फसलों को हुआ भारी नुकसान
बेमौसम बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर खड़ी फसल झुक गई है जिससे उत्पादन लागत बढ़ने की चिंता भी किसानों में देखी जा रही है। फिलहाल फसलों को कितना नुकसान हुआ है और किन-किन क्षेत्रों में ज्यादा प्रभाव पड़ा है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
अशोक खरात मामला: प्रतिभा चाकणकर की ED के सामने पेशी, 2.40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर जवाब तलब
Gadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार
Pune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटों में विदर्भ-मराठवाड़ा में बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन
2 तहसीलों में 41.17 हे. में नुकसान
मार्च महीने में हुई कुछ स्थानों में तेज हवा और आंधी के कारण जिले की सावनेर तहसील में 36.63 हेक्टेयर में और रामटेक तहसील में 4.54 हेक्टेयर में गेहूं की फसल खेतों में लेट गई जिससे किसानों को नुकसान होने की जानकारी कृषि विभाग द्वारा प्राप्त हुई।
Katol unseasonal rain wheat gram crop damage nagpur 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम शर्मसार: अशोकनगर में शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी ले जाते दिखे बेबस परिजन- VIDEO
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMExplainer: क्या है लिपुलेख विवाद? समझिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छिड़े बहस की पूरी कहानी
May 04, 2026 | 02:51 PMMPPSC Bharti 2026: साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 39 हजार रुपये तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन
May 04, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM













