Maharashtra Elections: पीयूष गोयल और सचिन तेंदुलकर समेत दिग्गजों ने किया मतदान, पोलिंग बूथ पर उमड़ी भीड़

Maharashtra Civic Body Elections: सचिन तेंदुलकर, मोहन भागवत, राम नाइक और पीयूष गोयल ने डाला वोट। 29 नगर निगमों में मतदान जारी। शाम 5:30 बजे तक होगा फैसला।
RSS Chief Mohan Bhagwat, Sachin Tendulkar, and Piyush Goyal cast their votes.
सचिन तेंदुलकर-राम नाईक- रवींद्र चव्हाण (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

29 Municipal Corporations Maharashtra: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने वोट डाला।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए नागपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रजातांत्रिक रचना में रचना का एक अनिवार्य भाग चुनाव है, इसलिए वह नागरिकों का कर्तव्य भी है, तो संतुलित विचार करके और जनहित का विचार करके जो योग्य लगता है उस उम्मीदवार को मत देना, यह हमारा कर्तव्य रहता है। इसलिए मैंने पहले आकर मतदान किया।

पीयूष गोयल ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पीयूष गोयल ने कहा कि दक्षिण मुंबई में वोटिंग के दौरान उन्होंने 80 साल से ज्यादा उम्र के एक कपल की ईमानदारी देखी। वे कितनी लगन से वोट डालने आए। वे सच में हर मुंबईवासी के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा थे। उन्होंने कहा कि मैंने कई दिव्यांग लोगों और कई बुजुर्गों को देखा जो वोट देने के अपने कर्तव्य के प्रति बहुत जागरूक हैं।

परिवार के साथ मंत्री मोहोल ने किया मतदान

केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के वार्ड नंबर 31 के मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि पुणे में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। मैं परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। केंद्र सरकार की योजनाओं और काम को जनता देख रही है। उन्होंने दावा किया कि पुणे का मेयर भाजपा से ही होगा।

सचिन तेंदुलकर, प्रकाश जावड़ेकर ने किया मतदान

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी गुरुवार सुबह नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे। तेंदुलकर ने कहा कि यह एक ऐसा मौका है जहां आप अपनी राय मतदान के जरिए रख सकते हैं। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए। मतदान करना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं शिवसेना नेता शाइना एनसी ने वोट डाला। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपने परिवार के साथ डोंबिवली में मतदान किया।

पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई के पहाड़ी स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मेरी आदत हमेशा पहले जाकर वोट डालने की रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक पार्टी लीडर के तौर पर मैं पोलिंग स्टेशन पर मौजूद पोलिंग स्टाफ और दूसरे अधिकारियों से मिल सकता हूं और देख सकता हूं। इससे मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि चीजें कैसी चल रही हैं, क्या हो रहा है और क्या कोई दिक्कत आई है।

बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों के लिए हो रहा है, जिसमें बीएमसी की 227 सीटें शामिल हैं। शाम 5:30 बजे वोट डाले जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com