मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. नवभारत )
Maharashtra Cabinet Reshuffle: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल करने वाले हैं।
लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शिंदे गुट 2 से 4 मंत्रियों को हटाने और नई प्रतिभाओं को मौका देने की तैयारी में हैं।
कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य जिलों में मंत्रियों का चुनावी प्रदर्शन अपेक्षित, स्तर से कम रहा। इसी वजह से शिंदे ने उन मंत्रियों को चेतावनी दी है, जिन्हें जल्दी ही छुट्टी दी जा सकती है। पार्टी के जिला संपर्क प्रमुख, नेता और सचिवों को चुनावी समीक्षा के लिए गांव-गांव जाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
यह आकलन किया जा रहा है कि चुनाव में अपेक्षित सफलता क्यों नहीं मिली और किन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर रही। महापालिका चुनाव में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर को छोड़कर अन्य जिलों में शिंदे गुट को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें :- AI के बढ़ते असर से आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे
मनपा में मिली पराजय के आधार पर अब उन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनकी जिम्मेदारी में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा। सूत्रों के अनुसार संभावित रूप से प्रभावित मंत्रियों में विधायक सदा सरवणकर की संतान, सांसद रविंद्र वायकर की बेटी, राहुल शेवाले का भांजा, विधायक अशोक पाटिल और मंगेश कुडालकर के बच्चे शामिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों का यह बदलाव उनकी कार्यकुशलता और चुनावी प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और नए चेहरों को अवसर मिलेगा। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि किन मंत्रियों को छुट्टी दी जाएगी।