Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आचार संहिता से पहले महाराष्ट्र सरकार ने खोला पिटारा, एक ही दिन में लिए ये 21 बड़े फैसले

Maharashtra Cabinet Decisions: आचारसंहिता लागू होने से पहले महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट में 21 फैसले लिए, शहरी स्वास्थ्य आयुक्तालय और चंद्रपुर में सरकारी पॉलिटेक्निक की मंजूरी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 05, 2025 | 09:06 AM

महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Devendra Fadnavis Cabinet: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनावों की घोषणा किए जाने से पहले महायुति सरकार ने खजाने का पिटारा खोल दिया। मंगलवार को आचारसंहिता लागू होने से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 21 अहम फैसले लिए गए। इनमें शहरी स्वास्थ्य आयुक्तालय की स्थापना, चंद्रपुर में सरकारी पॉलिटेक्निक, मुंबई के बांद्रा में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को जमीन, मछुआरों के ऋण पर चार प्रतिशत व्याज सब्सिडी, हिंद दी चादर समागम के लिए निधि और विरार-अलीबाग बहुउद्देश्यीय परिवहन गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण ऋण के लिए सरकारी गारंटी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता मैं हुई कैबिनेट की बैठक में बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए एक शहरी स्वास्थ्य आयुक्तालय की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। लगभग 50 प्रतिशत आबादी शहरों में रहती है। राज्य में 29 मनपा, 247 नगर परिषद और 147 नगर पंचायतें हैं। शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग में विभाजित है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए यह आयुक्तालय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जरूरी पदों को भी मंजूरी दी गई है।

चंद्रपुर में सरकारी पॉलिटेक्निक

चंद्रपुर जिले के मूल में 300 प्रवेश क्षमता वाला एक नया सरकारी पॉलिटेक्निक खोलने को मंजूरी दी गई है। यह संस्थान स्थानीय छात्रों को तकनीकी शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा। सूरजगढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड मूल में एक कारखाना स्थापित करेगी। साथ ही इस क्षेत्र में एक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित किया जाएगा। इन कंपनियों को कुशल जनशक्ति की आवश्यकता होगी।

इसके लिए एक तकनीकी कॉलेज की आवश्यकता थी। इस कॉलेज के लिए चरणबद्ध तरीके से 39 शैक्षणिक और 42 गैर-शैक्षणिक पदों को मंजूरी दी गई है। पीएम आवास योजना के तहत असंगठित मजदूरों के लिए सोलापुर के कुंभारी व दक्षिण सोलापुर में बनने वाले 30 हजार घरों की परियोजना को बड़ी राहत मिली है। इस परियोजना के लिए अनर्जित राशि, दान राशि और गैर-कृषि उपयोग शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया गया है।

किसानों और मत्स्य पालन को राहत

21 हेक्टेयर 62 एकड़ भूमि पर 16 करोड़ 93 लाख 89 हजार 300 रुपये की अप्राप्त राशि और 8 लाख 5 हजार 224 रुपये का बकाया गैर-कृषि कर माफ किया जाएगा। इससे किफायती दरों पर मकान उपलब्ध हो सकेंगे। राज्य में किसान क्रेडिट कार्ड धारक मछुआरों, मत्स्य पालकों, मत्स्य उत्पादकों और मत्स्य व्यापारियों को 2 लाख रुपये तक के अल्पकालिक पूंजी ऋण पर चार प्रतिशत ब्याज वापसी अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। इससे हजारों मछुआरा परिवारों को राहत मिलेगी। किसानों के फसल ऋण की तरह मछुआरों को कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।

पैठण में बनेगा सिविल न्यायालय

छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण में सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ स्तर न्यायालय की स्थापना की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के पदों के अनुमोदन की भी मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी की तर्ज पर राज्य में स्थापित राज्य परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी महा आर्क लिमिटेड को बंद करने का निर्णय लिया गया है। रिजर्व बैंक ने इस कंपनी को लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है। इसके कारण, कंपनी का संचालन कानूनी रूप से असंभव हो जाएगा।

पुणे में जिला सत्र न्यायालय

पुणे जिले के घोडानाडी- शिरूर में जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायालय को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही सिविल न्यायालय वरिष्ठ स्तरीय व सरकारी अभियोजक कार्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए पदों को भी मंजूरी दी गई है। पुणे मुख्यालय और घोडानाडी-शिरुर के बीच की दूरी 85 किमी है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि न्याय के लिए पुणे मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में चुनावी महासंग्राम! VVPAT नहीं, EVM से होंगे चुनाव! 2 दिसंबर को वोटिंग, 3 को परिणाम

ग्रापं कर्मियों के टैक्स शर्त में ढील

राज्य में ग्राम पंचायत कर्मचारियों को टैक्स संग्रह के अनुपात में वेतन देने के लिए टैक्स संग्रह की शर्त में ढील दी गई है। अब 60 प्रतिशत से अधिक टैक्स संग्रह वाली ग्राम पंचायतों को 100 प्रतिशत वेतन हिस्सा मिलेगा, 50 से 60 प्रतिशत के बीच कर संग्रह पर 90 प्रतिशत और 50 प्रतिशत से कम टैक्स संग्रह पर 80 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा। पहले निर्णय के अनुसार सरकार के 100 प्रतिशत वेतन हिस्से के लिए कम से कम 90 प्रतिशत कर संग्रह की शर्त लगाई गई थी।

हिंद दी चादर के लिए 95.35 करोड़ रुपए

श्री गुरु तेग बहादूर के 350 वें सहादत शताब्दी समागम कार्यक्रम हिंद दी चादर के लिए 95 कोटी 35 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। नांदेड, नागपूर व खारघर सहित राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्धा नगर परिषद के स्वामित्व वाले रामनगर के भूखंडों पर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

ये भूखंड वर्ष 1931 में लगभग 1056 लोगों को 30 साल के पट्टे पर दिए गए थे। इसी तरह वाशिम जिले की तहसील मनोरा के वैगौल ग्राम पंचायत को श्रद्धालुओं के आवास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए 1.52 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क देने का निर्णय लिया गया है।

Maharashtra cabinet 21 decisions before code of conduct

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 09:06 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

Sambhajinagar में दो मौतों से परिवार गमगीन, सास-बहू के रिश्ते ने छुआ दिल

2

Thane में महिलाओं के लिए जरूरी सूचना, पूरी करें लाडली बहना ई-केवाईसी

3

हिंदू वोटरों के जाली नामों पर उठा सवाल, शेलार पर बरसे शरद पवार, बोले- धर्म और जाति पर बयान नुकसानदेह

4

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कई स्थानों पर ED ने की छापेमारी, 40 करोड़ के IPO घोटाले का खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.