डिजिटल हेल्थ मिशन से नेचुरोपैथी सेंटर तक, महाराष्ट्र सरकार का हेल्थकेयर सिस्टम मजबूत करने का प्लान

Maharashtra Budget में हेल्थ सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 5980 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नागपुर में पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूशन और डायबिटीज की शुरुआती जांच के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।
healthcare services
healthcare services (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Healthcare Budget 2026 Plan: बजट में सरकार ने अपने श्री टियर यानी प्राइमरी, सेकेंडरी और टर्शियरी हेल्थ सर्विस को बढ़ाने पर जोर दिया है। इसका मकसद सभी लेवल पर लोगों के लिए आसान, सस्ती और अच्छी हेल्थकेयर पक्का करना है।

विभिन्न सेवा और सुविधाओं के लिए बजट में 5980 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एम्स और आईआईएम की तरह हाई क्वालिटी ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए नागपुर में "महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूशन" बनाया जाएगा।

5980 करोड़ का प्रावधान

डिजिटल हेल्थ सिस्टम: राज्य महाराष्ट्र डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी मिशन बनाया जाएगा। इससे रियल-टाइम डैशबोर्ड के आधार पर फैसले लेने और मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। जन आरोग्यः जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की संख्या 1,356 से बढ़ाकर 2,399 कर दी गई है और पैनल में शामिल अस्पतालों की संख्या 1,792 से बढ़ाकर 4,537 कर दी गई है। नेचुरोपैथी सेंटर: तनाव और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों, मेटला हेल्थ के साथ-साथ बचाव वाली हेल्थकेयर के लिए सतारा जिले के डेय इलाके में एक नेचुरोपैथी सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा, एमएमआर में वैदिक ज्ञान और पारंपरिक संगीत पर आधारित वेलनेस में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। प्रगति योजना: 4 हजार 500 करोड़ रुपये की प्रगति योजना का प्रस्ताव है, जिससे कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारी का जल्दी पता लगाया जा सके। अर्बन हेल्थ कमिश्नरेटः राज्य में 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 247 म्युनिसिपल काउंसिल और 147 नगर पंचायत में अर्बन हेल्थ कमिश्नरेट से नेशनल हेल्थ प्रोग्राम के कामकाज को कोऑर्डिनेट किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com