Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रवीण दरेकर की बाजी, सभी 29 पदों पर जीत

Maharashtra Boxing Association election : महाराष्ट्र बॉक्सिंग असोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा नेता प्रवीण दरेकर की बड़ी जीत, सभी 29 पदों पर पैनल का कब्जा रहा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 09, 2025 | 09:40 PM

महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रवीण दरेकर की बाजी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Boxing Association: महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा नेता और विधायक प्रवीण दरेकर ने बहुमत से जीत हासिल की है। जय कवळी और प्रवीण दरेकर के पैनल के सभी 29 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें प्रवीण दरेकर ने बाजी मारी।

महाराष्ट्र बॉक्सिंग संघ की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया रविवार, 9 नवंबर 2025 को मुंबई के वरली स्थित धर्मादाय आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। पूरी प्रक्रिया धर्मादाय आयुक्त और चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुई। इस चुनाव में अध्यक्ष, 16 उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सचिव, प्रबंधकीय सदस्य और विभागीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान हुआ।

नासिक के एडवोकेट मनोज पिंगळे निर्विरोध चुने गए

इस दौरान कोषाध्यक्ष पद के लिए नासिक के एडवोकेट मनोज पिंगळे निर्विरोध चुने गए। वहीं, विभागीय सचिव पद की कुल आठ सीटों में से छह पर उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए, जिनमें नाशिक के मयूर बोरसे, कोल्हापुर के मंगेश कराळे, लातूर के एडवोकेट संपत साळुंखे, छत्रपति संभाजीनगर के अरुण भोसले, पुणे के विजयकुमार यादव और अमरावती के विजय गोटे शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास

शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई

नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन

अध्यक्ष पद पर दरेकर और सावरकर में सीधी टक्कर

अध्यक्ष पद को लेकर राज्य के खेल जगत की निगाहें इस चुनाव पर टिकी थीं। अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण दरेकर और रणजीत सावरकर के बीच सीधी टक्कर हुई, जिसमें अंततः दरेकर विजयी रहे। महासचिव पद के लिए भरतकुमार भावल और राकेश तिवारी, कार्यकारी सचिव पद के लिए शैलेश ठाकुर, सविता बावनथडे, और प्रशासकीय सचिव पद के लिए महेश सकपाळ व नीलम पाटील के बीच मुकाबला हुआ।

नीतिगत योजनाओं को लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें पंकज भारसाखळे, मुन्ना कुरणे, मिलिंद साळुंके, तुषार रंधे, अविनाश बागवे, संग्राम गावंडे, गौतम चाबुकस्वार, गौरव चांडक, राजेश देसाई, शेख गफ्फार अकबर, वैभव वनकर, संतोष आंबेकर, विक्रांत खेडकर, नील पाटील, शाहुराज बिराजदार, अरुण बुटे, जयप्रकाश दुबळे, अमर भंडारवार, नीलम पाटील, गोपाल देवांग, राजाराम दळवी, और विजय सोनावणे शामिल हैं।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र है असली स्टार्टअप कैपिटल! इनोवेशन महाकुंभ 2025 में CM फडणवीस का बड़ा दावा

नई कार्यकारिणी के सामने राज्य में बॉक्सिंग खेल के विकास, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण सुविधाएं देने, जिला और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने और नीतिगत योजनाओं को लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस कारण से इस चुनाव पर पूरे खेल जगत का ध्यान केंद्रित था।

Maharashtra boxing association election praveen darekar wins all 29 seats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 09:40 PM

Topics:  

  • Boxing
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.