Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra News: 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आज, बीएमसी पर टिकी सबकी निगाहें

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। 2,869 सीटों पर 15,908 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 16, 2026 | 07:55 AM

महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। कुल 2,869 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में 15,908 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है।

संभावना जताई जा रही है कि सभी 2,869 महापालिका क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार की शाम तक उनका बहुप्रतीक्षित नया नगरसेवक मिल जाएगा। मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी और नतीजे जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

सभी राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना की पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे महानगरपालिकाओं के परिणामों की दिशा समझ में आ जाएगी। वैसे स्वयं आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि सभी परिणाम शाम तक आ जाएंगे। जिस तरह की वोटिंग हुई है, उसे देखकर परिणामों का रोमांच और बढ़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

कहीं भिड़े प्रत्याशी…तो कहीं मतदाता की हुई मौत, छावनी बना उत्तर नागपुर, विदर्भ के मनपा चुनाव में मचा बवाल

Mumbai: मोदी सरकार की नजर बीएमसी पर, बदल सकता है राष्ट्रीय राजनीति का संतुलन

नासिक मनपा चुनाव: 9 साल बाद लोकतंत्र का उत्सव, शाम के सत्र में उमड़ा जनसैलाब

Maharashtra Election Results Live: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावी नतीजे आज, सुबह 10 बजे से मतगणना

मुंबई पर सबकी निगाहें

पिछले 25 वर्षों से शिवसेना के एकछत्र राज वाली बीएमसी का गढ़ कौन जीतेगा, इसकी उत्सुकता सभी में देखने को मिल रही है। मुंबई मनपा की 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में है। इस चुनाव में खासकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

ये भी पढ़ें :- Mumbai: मोदी सरकार की नजर बीएमसी पर, बदल सकता है राष्ट्रीय राजनीति का संतुलन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब मतगणना शुरू होगी और मुंबई सहित सभी 29 महापालिकाओं के चुनाव परिणाम शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

दिनेश वाघमारे, राज्य चुनाव आयुक्त

Maharashtra 29 municipal corporation election results bmc mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 07:55 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.