- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mahakumbh Of Faith On Sea Shores In Mumbai Lakhs Gave Half To The Setting Sun
मुंबई में सागर किनारे दिखा आस्था का महाकुंभ, लाखों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: सूर्योपासना और लोक आस्था का महापर्व, छठ पूजा (Chhath Puja) रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ श्रद्धा के साथ मनाया गया। दो दिन पहले शुरू हुआ छठ महोत्सव, षष्ठी तिथि पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपूर्ण हो जाएगा। कोरोना काल के दो साल बाद सागर तटों पर उमड़ी आस्था, महाकुंभ बन गया। दोपहर बाद से ही व्रतियों और उनके परिजनों की भीड़ पूजा सामग्री के साथ सागर, नदी और अपने पास के तालाबों के किनारे बढ़ रही थी। महिलाओं ने छठ पूजा के गीत गाते हुए छठ माता की विधि विधान से पूजा कर घर परिवार और संतान की कुशलता की मनोकामना की। छठ व्रतियों का मुख्य जमावड़ा जुहु (Juhu) के सागर तट पर उमड़ा। एक अनुमान के अनुसार यहां तीन से चार लाख लोगों ने आस्था का अर्ध्य दिया।
छठ व्रती सोमवार को उगते सूर्य (उदयाचलगामी) को अर्ध्य देकर व्रत का पारण करेंगे। जुहु चौपाटी के अलावा आस-पास के उपनगरों में रहने वाले लाखों छठ व्रतियों ने दादर, मार्वे, अक्शा, गोराई आदि के सागर तट पर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। छठ पूजा स्थलों पर जुटने वाली भीड़ के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीएमसी प्रशासन और मुंबई पुलिस ने छठ महोत्सव में उमड़ने वाली लाखों भीड़ के मद्दे नजर सभी आयोजन स्थलों पर व्यापक नजर रखी।
पोइसर में छठ पूजा महोत्सव
कांदिवली पूर्व का पोयसर परिसर पूर्णतः बिहारी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के छठ व्रतियों की संख्या को देखते हुए विधायक अतुल भातखलकर, समाजसेवी रामकुमार पाल, पूर्व नगरसेवक शिव कुमार झा और अशोक सिन्हा के संयुक्त संयोजन में आठ स्थानों पर कृत्रिम तालाब बनाकर छठ पूजा करने के लिए उपलब्ध कराया गया। विधायक अतुल भातखलकर ने महिलाओं को 1,200 साड़ियां और 10 टन गन्ना मुफ्त में उपलब्ध कराया।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
जुहू में बिहारी फ्रंट की पूजा, निरुपम ने दिया अर्ध्य
हर साल की तरह इस साल भी पूर्व सांसद संजय निरुपम द्वारा बिहारी फ्रंट के संयोजन में होटल पामग्रोव, जुहू चौपाटी के पीछे छठ पूजा का आयोजन किया गया। यहां पूर्व सांसद संजय निरुपम ने व्रत करते हुए आस्था का अर्ध्य दिया। फ्रंट की छठ पूजा का यह रजत जयंती वर्ष अर्थात 25वां वर्ष रहा, जिसका बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया। छठ पूजा में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ चंदन तिवारी और प्रिया मलिक और अन्य कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदीप सिन्हा, राजू अग्रवाल, सर्वेश जायसवाल, ताराकांत झा, हरे राम झा, पंकज कुमार, अरुण सिन्हा आदि का विशेष सहयोग रहा।
पवई तालाब पर छठ पूजा
छठ माता पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में पवई तालाब पर छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री मो. आरिफ (नसीम) खान के संरक्षण में अध्यक्ष रवि सिंह, उपाध्यक्ष माधुरी सिंह, आर. के. सिंह, अजय सिंह, के. डी. सिंह, विजय तिवारी, दिनेश सिंह, बल्ले सिंह, मनोज तिवारी, शैलेश राय, हरीश दुबे, अशोक सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मार्वे तट पर कई छठ पूजा
मालाड पश्चिम के मार्वे और अक्शा चौपाटी पर कई संस्थाओं ने छठ पूजा का आयोजन किया। इसमें शिव गणेश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा असलम शेख मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित छठ में श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्थानीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कांदिवली पूर्व में छठ महोत्सव
राजपति सेवा मंडल के तत्वावधान में पूर्व नगरसेविका डॉ. अजंता राजपति यादव के संयोजन में कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला परिसर में छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप चौहान उद्यान में स्थित सात कृत्रिम तालाबों में छठ पूजा का आयोजन किया गया। यहां के क्रांति नगर, हनुमान नगर, सिंह इस्टेट आदि परिसरों में रहने वाले छठ व्रतियों ने यहां पूजा किया।
घाटकोपर पूर्व में तीन आयोजन
घाटकोपर पूर्व में तीन स्थानों पर तीन संस्थाओं द्वारा छठ महोत्सव का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। पहला आयोजन पंतनगर आचार्य अत्रे मैदान पर गुरुनानक नगर सेवा समिति, श्री दुर्गापरमेश्वरी सेवा मंडल तथा दोस्ती ग्रुप सहकारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राखी जाधव के संयोजन में किया गया। दूसरा आयोजन घाटकोपर पूर्व, बस डिपो के पास साई निवारा में कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया, जबकि तीसरा आयोजन घाटकोपर पूर्व स्थित जनरल अरुण कुमार वैद्य मैदान पर अटल सामाजिक सांस्कृतिक प्रतिष्ठान द्वारा किया गया।
भांडुप में श्रद्धालुओं ने दिया अर्ध्य
भांडुप उत्सव प्रतिष्ठान के तत्वावधान में भांडुप पश्चिम के फरीद नगर के बैगणपाडा परिसर में छठ पूजा का अयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के अनुसार भक्तों की भीड़ को देखते हुए क्वारी रोड स्थित जीजामाता स्कूल के सामने भी कृत्रिम तालाब में छठ पूजा आयोजित की गई। इसके अलावा संजय शर्मा के संयोजन में भांडुप पश्चिम के शिवाजी तालाब पर संदेश फाउंडेशन द्वारा छठ पूजा आयोजित की गई जहां दो साल बाद लोगों की भीड़ दिखी।
वसई-विरार में चार स्थानों पर छठ पूजा
नालासोपारा सेवा समिति द्वारा डॉ. ओमप्रकाश दुबे की अध्यक्षता में नालासोपारा पूर्व के आचोले तालाब, गालानगर तालाब, मोरेगाव तालाब, तुलिंज के शादी हॉटकॉम के कृत्रिम तालाब में छठपूजा का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच जयप्रकाश दुबे, नवलकिशोर मिश्र, नवीन दुबे, अमित दुबे, विशाल दुबे आदि ने श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा पूरी मुंबई में कुल 81 जगह छठ पूजा का आयोजन किया गया। मुंबई पुलिस और बीएमसी प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने में कड़ी मेहनत की।
Mahakumbh of faith on sea shores in mumbai lakhs gave half to the setting sun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














