ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस को लेकर राजनीति गरमायी, फडणवीस बोले- घरेलू LPG की कमी नहीं
Middle East में ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis On LPG Gas Crisis Politics: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की वजह से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में लोगों को एलपीजी सिलेंडर हासिल करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी के लिए जहां प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।
वहीं अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गैस संकट का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल खासकर कांग्रेस पार्टी, जानबूझकर लोगों में डर पैदा करने और उन्हें लाइनों में खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार व गैस कंपनियों ने साफ कहा है कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर का कहीं कोई संकट नहीं है।
हर महीने जितने गैस सिलेंडर की जरूरत लोगों को होती है, उतने पहुंचा दिए गए हैं। इसलिए कहीं भी चिंता करने की कोई बात नहीं है। लोग गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिले, इसके लिए हमारे पास पर्याप्त गैस उपलब्ध है। लेकिन कांग्रेस एक रणनीति के तहत लोगों में डर पैदा कर रही है, जिसका वह गलत तरीके से राजनीतिक फायदा उठा सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
हंगामेदार होगा राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र, मुंबई में 22 जून से 10 जुलाई तक
मुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे
सजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड
LPG की कमी नहीं : भुजबल
खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि खाड़ी देश में युद्ध के बीच राज्य में गैस और फ्यूल की सप्लाई को लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन और अफवाहे फैली है। राज्य में घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार की तरफ से मैं जनता से अपील कर रहा हूं कि लोग फ्यूल या गैस की कमी को लेकर किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।
ये भी पढ़ें :- एआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह
देश में नोटबंदी जैसे हालात : संजय राऊत
उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता संजय राऊत ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह नोटबंदी की घोषणा के बाद लाइन में लगे रहने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी, उसी तरह अब कड़ी धूप के बीच लोगों को गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। एक तरफ लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ इन सबसे दूर पीएम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में बिजी है।
