महाराष्ट्र की राजनीति में ‘लेटर बम’, पटोले के हस्ताक्षर, महाविकास आघाड़ी के आरोप ने मचाया बवाल
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक से एक लेटर बम गिर पड़ा। महाविकास अघाड़ी के एक आरोप ने राज्य में बवाल मचा दिया है और चुनाव आयोग को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को ‘वोट चोरी’ बताते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए थे और भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया था। केंद्रीय चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी के राहुल के आरोप से बवाल मच गया है और सोमवार को विपक्षी सांसदों ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च भी निकाला।
यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गरमाया हुआ है, वहीं अब राज्य में महा विकास आघाड़ी ने भी आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ की गई थी। विधानसभा नतीजों से पहले, महाविकास आघाड़ी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस संभावित छेड़छाड़ पर आपत्ति जताई थी।
मतदाता सूची में छेड़छाड़
आघाड़ी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक पत्र भेजा था, जिस पर महाविकास आघाड़ी के तीन प्रमुख नेताओं उद्धव गुट के सांसद संजय राउत, पवार गुट के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के हस्ताक्षर हैं। आरोप है कि भाजपा के पास मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ करने के लिए फॉर्म 6 का डेटाबेस भी था।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
पत्र में कहा गया है कि भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ करते हुए उन लोगों की पहचान पहले ही कर ली थी जो उन्हें वोट दे सकते थे। जो लोग उन्हें वोट दे सकते थे, उनके नाम हरे रंग से हाइलाइट कर दिए गए, जबकि जो लोग उन्हें वोट नहीं दे सकते थे, उनके नाम लाल रंग से हाइलाइट कर दिए गए और सूची को सीधे एक निजी सर्वर पर अपलोड किया गया और फिर मोबाइल एप्लिकेशन पर अपलोड किया गया।
यह भी पढ़ें – मनोज जरांगे पर परिणय फुके का वार, कहा- ‘जैसे बारिश में मेंढक बाहर निकलते हैं, वैसे ही…’
13 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट चोरी
जिन मतदाताओं के नाम ज़रूरी थे, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहे और बाकी नाम स्वतः ही हटा दिए गए। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी को इन बदलावों का पता न चले, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10,000 नाम जोड़े गए। ये नाम पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी वाले थे। आघाड़ी ने महाराष्ट्र के उन विधानसभा क्षेत्रों की एक सूची जारी की है। जिन 13 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट चोरी का संदेह है वे इस प्रकार हैं। शिरडी, चंद्रपुर, आर्वी, कामठी, कोथरुड, गोंदिया, अकोला पूर्व, चिखली, नागपुर, कणकवली, खामगांव, चिमूर और धामणगांव रेलवे
