लेक लाडकी योजना: मुंबई की 3,563 बेटियों को मिलेंगे 1,01,000 रुपए; जानें किसे मिलेगा लाभ

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र की 'लेक लाडकी योजना' के तहत मुंबई की 3,563 बालिकाओं को 1,01,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यहां जानें पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
Lek ladki Yojana
लेक लाडकी योजनाप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Lek Ladki Yojana Online Apply Process: महाराष्ट्र सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'लेक लाडकी योजना' के तहत मुंबई शहर और उसके उपनगरीय क्षेत्रों की 3,563 पात्र बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म दर में वृद्धि करना, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाना और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ स्पष्ट मापदंड तय किए हैं।

  • लाभार्थी परिवार के पास पीला या नारंगी राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

  • परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • योजना का लाभ 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद जन्म लेने वाली अधिकतम दो बेटियों को ही मिलेगा।

  • आवेदक परिवार का महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

Lek ladki Yojana
साल में 2 बार रुलाता है प्याज, नासिक में CM फडणवीस बोले- AI और इजराइली तकनीक से 30% घटेगी खेती की लागत

1,01,000 रुपए की वित्तीय सहायता के 5 चरण

सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल ₹1,01,000 की राशि बेटियों को उनके जीवन के अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाएगी।

  • जन्म के समय: बेटी के जन्म पर 5,000 रुपए की पहली किस्त दी जाती है।

  • पहली कक्षा में प्रवेश: स्कूल में दाखिला लेने पर 6,000 रुपए की सहायता मिलती है।

  • छठी कक्षा में प्रवेश: उच्च प्राथमिक शिक्षा के लिए 7,000 रुपए की राशि दी जाती है।

  • 11वीं कक्षा में प्रवेश: माध्यमिक शिक्षा पूरी करने पर 8,000 रुपए की किस्त मिलती है।

  • 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर: बेटी के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने और अविवाहित होने पर 75,000 रुपए की अंतिम राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

लेक लाडकी योजना के आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

लेक लाडकी योजना का लाभ लेने के लिए योग्य परिवारों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र की आंगनवाड़ी सेविका से संपर्क करना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद, ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है।

लेक लाडकी योजना की आधिकारिक जानकारी एवं विवरण के लिए आप महाराष्ट्र सरकार के बाल विकास सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com