- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Learn How Mithi River Flood Will Stop Now What Bmc Has Plan
जानें अब कैसे रुकेगी मीठी नदी की बाढ़, बीएमसी ने क्या बनाई है योजना
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: बीएमसी (BMC) ने बाढ़ (Flood) को रोकने के लिए मीठी नदी (Mithi River) में 28 फ्लडगेट (Floodgate) लगाने का फैसला किया है। बीएमसी प्रशासन को भरोसा है कि ऐसे फ्लडगेट्स से बाढ़ के पानी को, जैसे बांध के पानी को नियंत्रित किया जाता है, कंट्रोल किया जा सकेगा। गौरतलब है कि 17.8 किमी लंबी मीठी नदी बोरीवली (Borivali) में विहार झील से निकलती है जो माहिम खाड़ी से होते हुए बांद्रा (Bandra) के अरब सागर में गिरती है। हर साल मानसून (Monsoon) के दौरान नदी का जल स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे सायन (Sion), चूनाभट्टी (Chunabhatti), कुर्ला (Kurla) और घाटकोपर (Ghatkopar) जैसे निचले इलाकों में पानी का जमाव हो जाता है।
पिछले कुछ सालों में ऐसी स्थितियां हुई हैं कि इन इलाकों में एनडीआरएफ की टीम उतरनी पड़ी और प्रभावितों को नाव बचाना पड़ा। पिछले पांच सालों से लगातार इस क्षेत्र में मानसून में भारी बारिश के दौरान बाढ़ जैसे हालात का होना आम बात हो गया है। मीठी नदी में आई बाढ़ ने भी रेल यातायात को बाधित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
मुंबई के ‘पे एंड यूज’ शौचालयों पर बीएमसी सख्त, 90 दिनों में सुधार नहीं तो रद्द होगा ठेका
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
Mumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
बाढ़ का पानी होगा कंट्रोल
बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि नदी में 28 फ्लडगेट लगाने से रिहायशी इलाकों और रेलवे ट्रैक में पानी के बहाव को रोकने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि माहिम खाड़ी से शुरू होने वाले ज्वारीय क्षेत्र में फ्लडगेट स्थापित किए जाएंगे और खाड़ी से मुंबई के उपनगरों तक 8 किमी गहराई तक जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि मीठी नदी संकरी है और हमारे पास पारंपरिक पंपिंग स्टेशनों के साथ पैरलल फ्लडगेट स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए हमने वर्टिकल फ्लडगेट स्थापित करने का फैसला किया है जो कम जगह का उपयोग करेंगे और उद्देश्य को पूरा करेंगे।
विदेशी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
बरसात के मौसम में हाई टाइड के दौरान इन फाटकों को अतिरिक्त पानी निकालने के लिए लगाया जाएगा। जापान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी की तीन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने इन फाटकों को खड़ा करने और बनाए रखने में रुचि दिखाई है। अतिरिक्त कमिश्नर वेलारासू ने बताया कि उन्होंने तकनीकी रूप से इस परियोजना की प्रस्तुति महानगरपालिका को दिखा दी है।
परियोजना के लिए 1,600 करोड़ रुपए के बजट का अनुमान
ठेकेदारों की अंतिम नियुक्ति उचित निविदा के माध्यम से की जाएगी और परियोजना के लिए निविदाएं अगले 15 दिनों में जारी की जाएगी। बीएमसी ने परियोजना के लिए 1,600 करोड़ रुपए के बजट का अनुमान लगाया है। इस परियोजना की प्राथमिक चुनौतियों में से एक नदी के किनारे की मलिन बस्तियां हैं। उन मलिन बस्तियों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी।
अब तक 1150 करोड़ खर्च
पिछले हफ्ते आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दिए जवाब में मीठी नदी विकास और संरक्षण प्राधिकरण ने बताया था इस नदी पर अब तक 1150 करोड़ खर्च किए गए हैं। प्राधिकरण ने बताया कि मुख्यमंत्री और मीठी नदी विकास और संरक्षण प्राधिकरण के बीच में 6 बैठकें हुई जबकि प्राधिकरण और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 11 बैठकें की गई। अनिल गलगली ने आरोप लगाया था कि सरकार ने इसकी ओर से मुंह फेर लिया है और इसलिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इस तरह के अहम प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
Learn how mithi river flood will stop now what bmc has plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पडलकर और रोहित पवार आमने-सामने, अहिल्यादेवी जयंती पर जामखेड़ में भारी हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ शांत
May 31, 2026 | 04:18 PMईरान ने मार गिराया अमेरिकी MQ-1 ड्रोन! होर्मुज पर भी सख्त हुए तेहरान के तेवर; क्या बढ़ेगा तनाव?
May 31, 2026 | 04:18 PMनागपुर-सेवाग्राम रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मडगांव एक्सप्रेस अब नागपुर के बजाय अजनी स्टेशन से चलेगी
May 31, 2026 | 04:11 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस बल मे अनोखी पहल, संवाद से तय की गयी 196 पुलिसकर्मियों कि पोस्टिंग
May 31, 2026 | 04:10 PMकार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
May 31, 2026 | 04:10 PM‘सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं…’, IPL 2026 फाइनल से ठीक पहले शुभमन गिल ने दिया भावुक कर देने वाला बयान
May 31, 2026 | 04:07 PMकोरोना काल के ‘हेल्थ हीरोज’ दाने-दाने को मोहताज; गोंदिया में NHM कर्मचारियों का मार्च से वेतन बकाया
May 31, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














