Maharashtra News: ‘लाडकी बहिन योजना’ पर राजनीति गरमाई, बावनकुले का कांग्रेस पर हमला
Chandrashekhar Bawankule On Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर महिला-विरोधी होने का आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
लाडकी बहिन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कांग्रेस पर ‘महिला विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर निकाय चुनाव समाप्त होने तक ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत मासिक भत्ते के वितरण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।
राज्य के राजस्व मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 2024 में शुरू की गई यह सरकारी योजना 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए लागू आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करती है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया कि वह ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत दिसंबर, 2025 और इस साल जनवरी महीने की किस्तें नगर निगम चुनाव समाप्त होने के बाद ही जारी करे, ताकि योजना की एक करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों पर कोई असर न पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
डिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
Maharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
चिलचिलाती गर्मी से राहत या चिंता? महाराष्ट्र में मानसून की चाल धीमी, कृषि विभाग ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
‘लाड़ली बहन’ योजना रोकने पहले भी की कोशिश
बावनकुले ने दावा किया कि कांग्रेस ने अतीत में भी इस योजना के खिलाफ इसी तरह के प्रयास किए थे, जब पार्टी नेता नाना पटोले के एक करीबी सहयोगी ने इस पहल के शुरू होने पर उच्च न्यायालय का रुख किया था, जबकि पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर वे इसे बंद करा देंगे।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। लाडकी बहिन योजना सरकार की एक चालू योजना है और यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करती।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का निर्वाचन आयोग को लिखा गया पत्र उसके ‘महिला-विरोधी रवैये’ को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें :- Navbharat Exclusive: ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर कृपाशंकर का बड़ा बयान, बताया राजनीतिक मजबूरी
बावनकुले ने नागपुर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के साथ नागपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें सत्ता में आने पर ‘विकसित नागपुर’ की योजनाओं का उल्लेख किया गया है। तिवारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नागपुर के विस्तार के लिए नहीं, बल्कि उसके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
