पापा मम्मी को मत मारो, मासूम लगाता रहा गुहार, पति ने पट्रोल छिड़क कर पत्नी को जिंदा जला दिया

Beed Crime News Husband Burns Wife Alive: बीड के पिंपलनेर में मासूम बच्चे के सामने पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। इलाज के दौरान मौत, आरोपी पति गिरफ्तार।
Beed Husband Burns Wife Alive
बीड में पत्नी को कथित तौर पर जिंदा जलाने वाला पति (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Beed Husband Burns Wife Alive: महाराष्ट्र के बीड जिले से दिल दहला देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पिंपलनेर इलाके में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर बेवजह संदेह के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।

गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला अनुष्का शिरसात को इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने अपने साथ हुए अत्याचारों का खुलासा करते हुए पति को उम्रकैद देने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति मिलिंद शिरसात को बीड से गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम बेटे के सामने घटित हुआ दर्दनाक वाकया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुष्का एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थीं। उनका पति मिलिंद शिरसात चरित्र पर शक करने के साथ-साथ उनकी तनख्वाह भी हड़प लेता था और आए दिन उनके साथ मारपीट करता था।

7 अगस्त 2026 को हुए विवाद के दौरान आरोपी ने पेट्रोल निकालकर अनुष्का पर छिड़क दिया। इस दौरान उनका मासूम बेटा चीख-चीखकर 'पापा मम्मी को मत मारो' की गुहार लगाता रहा, लेकिन हैवान बन चुके पति ने मासूम की एक न सुनी और पत्नी को आग के हवाले कर दिया।

Beed Husband Burns Wife Alive
पुणे के पिंपरी-के म्हाडा टॉवर्स में भीषण जल संकट, 90 लीटर की जगह मिल रहा केवल 35 लीटर पानी, लोग परेशान

महोदय, उसे उम्रकैद की सजा दीजिए

आग की लपटों में झुलसी अनुष्का को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें छत्रपति संभाजीनगर स्थानांतरित किया गया। 8 अगस्त को अस्पताल के बिस्तर पर दर्ज किए गए अपने मृत्यु पूर्व बयान में अनुष्का ने पुलिस से कहा, "वह मुझे और मेरे बच्चे को बेरहमी से पीटता था। 7 अगस्त को जब वह मुझ पर पेट्रोल डाल रहा था, तब मेरा बच्चा रोते हुए गुहार लगा रहा था कि मम्मी को मत मारो, फिर भी उसने मुझे आग लगा दी। महोदय, उसे उम्रकैद की सजा दीजिए।"

Beed Husband Burns Wife Alive
अयोग्य को बना दिया मुख्यमंत्री! शिवसेना मामले में SC में सिब्बल की आक्रामक दलीलें

फरार आरोपी बीड से गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मिलिंद शिरसात मौके से फरार हो गया था। बीड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश अभियान शुरू किया और आरोपी को बीड शहर के एक ठिकाने से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और घरेलू हिंसा की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com