इस दिन खाते में आएंगे माझी लाड़की बहिन योजना के पैसे, अदिति तटकरे ने किया खुलासा

महाराष्ट्र में माझी लाड़की बहिन योजना को लेकर अब सारे वहम दूर हो जाएंगे क्योंकि अब जल्द ही महिलाओं के बैंक खातों में माझी लाड़की बहिन योजना की दिसंबर की किश्त आने वाली है।
महाराष्ट्र में माझी लाड़की बहिन योजना को लेकर एक उत्साह है। इस बीच राज्य में लाड़की बहिन की किस्त को लेकर भी कई तरह की अफवाहें भी फैली हुई है। हालांकि, इसकी सांतवी किस्त का भुगतान शुरू हो चुका है।
माझी लाडकी बहीन योजना (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आने के बाद सभी को 'माझी लड़की बहिन योजना में आगे आने वाले अपडेट्स के बारे में उत्सुकता थी कि वो कब से शुरू होगी। आपको बता दें कि 'माझी लड़की बहिन योजना के लिए नया अपडेट आया है, जिसमें ये पता चला है कि इसकी मासिक किस्त का वितरण शुरू हो चुका है।

जी हां, 'माझी लड़की बहिन योजना' के लाभार्थियों को मासिक किस्त का वितरण 24 दिसंबर (मंगलवार) से फिर एक बार शुरू हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगी चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से ये कुछ समय के लिए रोकी गई थी।

मंत्री अदिति तटकरे ने दी जानकारी

लेकिन अब महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि एक बार फिर से चरणबद्ध तरीके से योजना के तहत किस्त का वितरण पुन: किया जाएगा। महाराष्ट्र में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता लागू रही थी।

जानकारी दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इसी साल 2024 की शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' की शुरूआत की थी। बताया जा रहा है कि योजना महायुति की प्रचंड जीत का आधार बनी और जीत में एक बड़ी भूमिका निभाई।

योजना के तहत राज्य में 2.34 करोड़ लाभार्थी

महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि इस योजना में फिलहाल 2.34 करोड़ लाभार्थी हैं। मंगलवार से किस्त का हस्तांतरण (डीबीटी) शुरू हो गया है। पहले 1,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे और चार दिन बाद यह जानकारी उपलब्ध होगी कि कितने लाभार्थियों को राशि दी गई। पंजीकरण के हिसाब से लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

चुनाव के समय इस योजना के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हर महीने 2,100 रुपये प्रदान करने के वादा किया था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि अगले बजट में इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com