लाडकी बहीण योजना की लोगो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

लाडकी बहिन योजना eKYC अपडेट, 30 अप्रैल तक कराएं ई-केवायसी, वरना बंद हो जाएंगे ₹1500

Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीण योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर। ई-केवायसी के लिए बचे हैं केवल 8 दिन। जानें सुधार की प्रक्रिया व फर्जी लाभार्थियों पर एक्शन की पूरी जानकारी।

गोरक्ष पोफली

Ladki Bahin Yojana eKYC Deadline: महाराष्ट्र की महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई सबसे लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। यदि आप इस योजना के तहत मिलने वाले ₹1500 प्रति माह का लाभ जारी रखना चाहते हैं, तो आपके पास अपनी ई-केवायसी (eKYC) प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब केवल 8 दिन का समय शेष है। सरकार ने इसके लिए 30 अप्रैल 2026 की अंतिम समय सीमा निर्धारित की है। इससे पहले यह डेडलाइन 31 मार्च थी, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बढ़ाकर अप्रैल अंत तक कर दिया था।

क्यों जरूरी है ई-केवायसी और सुधार?

योजना के शुरुआती चरण में कई महिलाओं ने आवेदन भरते समय तकनीकी गलतियां की थीं या गलत विकल्पों का चयन किया था। इन गलतियों के कारण हजारों पात्र महिलाओं का लाभ रुक गया है। 30 अप्रैल तक का यह समय उन महिलाओं के लिए 'आखिरी मौका' है, जो अपने फॉर्म में सुधार कर अपना रुका हुआ पैसा वापस पाना चाहती हैं। ई-केवायसी के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पैसा केवल उन्हीं महिलाओं तक पहुंचे जो वास्तव में इसकी पात्र हैं।

फर्जी लाभार्थियों पर सरकार का 'हंटर'

महाराष्ट्र सरकार को जांच में पता चला है कि इस योजना का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं ,राज्य में लगभग 12,757 पुरुषों ने खुद को महिला बताकर इस योजना का लाभ लिया और सरकार को ₹22.96 करोड़ का चूना लगाया। कई ऐसे लोगों ने भी आवेदन किया जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से अधिक है या जो सरकारी कर्मचारी हैं। ग्राम विकास विभाग ने जिला परिषदों के माध्यम से अपात्र महिलाओं से 50% राशि की वसूली शुरू कर दी है, लेकिन फर्जी 'भाइयों' से करोड़ों की वसूली कैसे होगी, इस पर अब भी सवाल बना हुआ है।

कैसे करें सुधार और ई-केवायसी?

  • यदि आपकी ई-केवायसी अधूरी है या फॉर्म में गलती है, तो इन चरणों का पालन करें:
  • आधिकारिक वेबसाइट: योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • लॉगिन और सुधार: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और 'Profile Update' या 'eKYC' विकल्प चुनें।
  • आधार वेरिफिकेशन: अपने आधार नंबर के माध्यम से ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • सटीक जानकारी: अपनी आय, निवास और बैंक खाते की जानकारी को दोबारा जांचें और सबमिट करें।
  • सत्यापन: आपके द्वारा दी गई जानकारी की प्रशासनिक स्तर पर जांच की जाएगी, जिसके बाद आपका लाभ फिर से शुरू हो जाएगा।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO