Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kunal Kamra: कहां छिपे हैं कुणाल कामरा? नहीं आए पुलिस के सामने, समन पर पेश होने के लिए मांगा समय

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को पुलिस के समन का जवाब दिया है। उन्होंने समन पर पेश होने के लिए पुलिस से समय मांगा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 25, 2025 | 09:05 PM

कॉमेडियन कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को पुलिस के समन का जवाब दिया है। कामरा ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसे बाद में खार पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया।

डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप में कुणाल कामरा को पुलिस ने मंगलवार को समन जारी किया था। यह समन उन्हें व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया था। कामरा ने अब पुलिस के समन पर पेश होने के लिए 7 दिन का समय मांगा है। पुलिस ने कुणाल को 25 मार्च को ही पेश होने के लिए कहा था।

कहां हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा?

संभावना जताई जा रही है कुणाल कामरा तमिलनाडु में है। खेती करने के उद्देश्य से वे पिछले साल पुडुचेरी में शिफ्ट हुए थे। तब कुणाल ने कहा था कि खेती किए बिना किसानों की तकलीफों को नहीं समझा जा सकता है।

बता दें कि मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘द यूनिकॉन्टिनेंटल में नया भारत नाम से एक शो शूट किया गया था। इसे कुणाल कामरा ने 23 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 45 मिनट के इस शो की एक क्लिप पोस्ट की थी। इसमें कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की थी मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सांग बनाया था। इसके सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए थे।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की थी तोड़फोड़

वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिस स्टूडियों में इस शूट किया गया था, उसमें तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही पुलिस में मामला दर्ज किया। शिवसेना की ओर से पुलिस को दो शिकायतें दी गई थी। एक शिकायत मुरजी पटेल और दूसरी राहुल कनाल ने दी थी। इसके बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

कुणाल कामरा विवाद से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

एक और वीडियाे किया रिलीज

इसी बीच कुणाल कामरा ने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है। हैबिटेट स्टूडियो में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के फुटेज को उन्होंने अपने ताजा वीडियो में जोड़ा है और इसमें वह ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’ गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

Kunal kamra sought 7 days time to appear on police summons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 07:18 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Kunal Kamra
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

सम्बंधित ख़बरें

1

पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई लोकल की तस्वीर, चलेंगी AC वंदे मेट्रो, MRVC ने उठाया बड़ा कदम 

2

गणेशोत्सव की धूम के बीच मुंबई में मचा हड़कंप, नायर हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

3

मराठा आरक्षण पर बड़ा फैसला: आत्महत्या करने वाले 21 परिवारों को मिलेगी 10-10 लाख की मदद

4

अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.