‘मैं किसी से डरता नहीं, मुंबई में करूंगा शो’, विशेषाधिकार हनन मामले में पेशी के बाद कुणाल कामरा की खुली चुनौती
Kunal Kamra Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र विधान परिषद की समिति के सामने पेश हुए। इसके बाद कामरा ने शिंदे सेना चुनौती देते हुए मुंबई में दोबारा शो करने का ऐलान किया है।
- Written By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे व कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kunal Kamra Challenge: स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर एक पैरोडी बनाई थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दायर किया था। इसके बाद विधान परिषद समिति की ओर से कामरा के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।
इस संबंध में पेश होने के लिए कुणाल कामरा मंगलवार को विधानसभा पहुंचे, जहां समिति के समक्ष सुनवाई होनी थी। लेकिन इस मामले में शिकायतकर्ता दरेकर गैरहाजिर रहे। इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी, अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।
पेशी के बाद क्या बोले कुणाल कामरा?
कामरा ने 23 मार्च 2025 को अपने शो में एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना छोड़ने पर उनका मजाक उड़ाते हुए एक पैरोडी बनाई थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। शिंदे सेना के नेताओं के डर से कामरा पिछले कई महीनों में चेन्नई में रह रहे थे। मुंबई लौटने के बाद कामरा ने अब शिंदे सेना को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं। उन्होंने मुंबई में एक बार फिर अपना शो करने की बात कही है। ऐसे में यह देखना होगा कि शिंदे सेना पर इसे किस तरह से रियेक्ट करती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें:- BMC में 25 फरवरी को होगा नॉमिनेटेड नगरसेवकों का ऐलान, महायुति का दबदबा, जानें किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
सुषमा अंधारे ने क्या कहा?
कामरा के इस पैरोडी का शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने समर्थन किया था। इस वजह से उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस मिलने के बाद जब हम अपना पक्ष रखने के लिए आए तो शिकायतकर्ता ही गायब थे। लेकिन हमारा पक्ष क्यों नहीं सुना गया।
