BMC की पहल, केईएम अस्पताल में शुरू हुआ मुंबई का पहला सरकारी स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर
Mumbai News: मुंबई के केईएम अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर शुरू हुआ है, जहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक तकनीक से चोटों का इलाज और रिकवरी सुविधा मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
केईएम अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: खेल के क्षेत्र में घायल खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी राहत की पहल करते हुए परेल स्थित केईएम अस्पताल में ‘स्पोर्ट्स इंजरी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ का शुभारंभ किया गया है।
यह मुंबई का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां खेल से जुड़ी चोटों के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित समर्पित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस केंद्र का लोकार्पण बीएमसी के आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने रविवार को किया।
20 बेडों की सुविधा
गगरानी ने कहा कि केईएम अस्पताल में खेल चिकित्सा विभाग को एक स्वतंत्र विभाग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे समग्र उपचार सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 20 बेड वाले विशेष कक्ष के साथ यह केंद्र सभी में आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
मुंबई को फिर दहलाने की साजिश? ताज और ट्राइडेंट होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानें पूरा मामला
वर्ना अब तक दौड़ने लगती बुलेट ट्रेन.. देरी का ठीकरा, ठाकरे पर ! हर माह तैयार हो रहा 15 किमी ट्रैक
केंद्र में आर्थोस्कोपी सर्जन, फिजियोथेरपिस्ट, ऑक्युपेशनल थेरपिस्ट, बायोफिजिसिस्ट, मनोचिकित्सक और आहार विशेषज्ञ जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा टेकर थेरेपी, अल्ट्रासोनिक थेरेपी, इंटरफेरेंशियल थेरेपी, शॉकवेव थेरेपी, आइस एवं हीट थेरेपी जैसी आधुनिक उपचार पद्धतियां भी यहां उपलब्ध कराई गई हैं। रिकवरी के लिए अंडरवॉटर ट्रेडमिल, जीरो ग्रैविटी ट्रेडमिल, डी-बॉल, वॉकर व्यू मशीन, एरोलैप और डायनेलैब जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल की गई हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Congress: उत्तर भारतीयों से सीधा संवाद, कांग्रेस ने भाजपा नीतियों पर साधा निशाना
निजी क्षेत्र की भागीदारी से हुआ साकार
- इस अवसर पर उपायुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघड़े, केईएम अस्पताल की अधिष्ठाता डॉ। संगीता रावत, अस्थिरोग विभाग प्रमुख डॉ। मोहन देसाई सहित बालकृष्ण इंडस्ट्री के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- गगरानी ने इस केंद्र के लिए आर्थिक सहयोग देने पर बालकृष्ण इंडस्ट्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से खिलाडियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास संभव हो पाया है।
- उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र खिलाड़ियों के बेहतर रिकवरी के साथ-साथ केईएम अस्पताल की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को भी मजबूत करेगा।
