अजित पवार के महिला IPS को डांटने पर नहीं थम रहा विवाद, केसी वेणुगोपाल ने बताया अहंकारी
Ajit Pawar News: अजित पवार के वीडियो पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पवार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि यह सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्यों के 'अपनी ताकत के मद में चूर' होने के स्तर को दर्शाता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
केसी वेणुगोपाल, अजित पवार
Mumbai News: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर तीखा हमला बोला और उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक वायरल वीडियो में अजित पवार को एक महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर डांटते हुए सुना गया।
केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अवैध रेत खनन पर नकेल कसने की अपनी जिम्मेदारी निभा रही आईपीएस अंजना कृष्णा से जिस अहंकारी लहजे में बात की, उससे पता चलता है कि सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्य अपनी ताकत के नशे में कितने चूर हैं।”
शीर्ष पर बैठे लोगों का अहंकारी रवैया
उन्होंने आगे कहा, “यह इस बात का एक सटीक उदाहरण है कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का अहंकारी रवैया कैसे नीचे तक फैल जाता है। भ्रष्ट गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एक अधिकारी की सराहना करने के बजाय अजित पवार ने उसे फटकार लगाना और उसके प्रयासों में बाधा डालना उचित समझा।”
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
नीली से भगवा हुई टीम इंडिया की जर्सी…प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी, बोली- जर्सी नहीं इतिहास बदलने की कोशिश
विपक्ष मुद्दाविहीन है, सिर्फ हंगामा चाहता है.. राज्यसभा में जेपी नड्डा का बड़ा हमला, संसद में फिर गरमाई सियासत
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने डाला वोट, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बोले- विकास के नाम पर मतदान हो रहा
केसी वेणुगोपाल ने कहा, “उनकी (अजित पवार) सफाई भी सिर्फ ‘छवि बचाने की कोशिश’ है। उन्होंने अपने असभ्य और अनुचित व्यवहार के लिए माफी तक नहीं मांगी है।”
क्या है मामला?
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अजित पवार और महिला पुलिस अधिकारी अंजना कृष्णा के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है। वीडियो में पवार एक स्थानीय एनसीपी कार्यकर्ता के फोन से अधिकारी को कॉल कर अवैध खनन पर कार्रवाई रोकने का निर्देश देते नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- देशभर में करेंगे सेवा पखवाड़े की शुरुआत, BJP नेता बोले- सेवा ही हमारी पार्टी का सिद्धांत
वीडियो में महिला अधिकारी फोन पर बात कर रही थीं, जिसमें सामने से बताया गया कि वे उपमुख्यमंत्री अजित पवार हैं। उन्होंने महिला अधिकारी को डांटते हुए उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही थी। हालांकि, बाद में अजित पवार ने कहा कि उनका इरादा कानून प्रक्रिया में दखल देने का नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि स्थिति और न बिगड़े। -एजेंसी इनपुट के साथ
